एक नया स्मार्टफोन एप जो आपके मूड और दिमागी क्षमता को आंकता है और आपको यह बात खोजने में मदद करता है कि दिन के किस समय आपका दिमाग बेहतर काम करता है।
इस एप का नाम Moo-Q है। यह यूजर्स से पूछता है कि कितना सकारात्मक और नकारात्मक भावनाएं वह महसूस कर रहे हैं- उदाहरण के लिए, वह कितने बजे उठे, नर्वस है या खुश और फिर इस जानकारी को रिकॉर्ड करके बताता है कि मेंटल टेस्ट्स में वह कितना बेहतर परफॉर्म कर सकते हैं, यह प्रोसेसिंग स्पीड और मेमोरी का आंकलन करता है।
University of London के Goldsmiths से इस एप के निर्माता ने बताया कि “यदि दिन की शुरूआत में आपका ब्रेन टेस्ट हाइ स्कोर नोटिस करता है, तो आपको यह सलाह दी जा सकती है कि ज्यादातर महत्वपूर्ण काम, जिनके लिए दिमाग थोड़ा ज्यादा लगाना पड़ता है, वह सुबह सबसे पहले किए जाएं।हमारा एप समय के साथ आपको अपने ब्रेन में मेमोरी या प्रोसेसिंग स्पीड को चेंज करने का अलर्ट भी भेजता है और यहां तक कि यह आपको दिमागी कसरत करने में भी मदद देता है, जोकि प्रत्येक व्यक्ति को करनी ही चाहिए’’
Moo-Q के साथ रजिस्टर होने के बाद यूजर्स को कुछ बेसिक जनसांख्यिकीय (demographic) सवालों के जवाब देने की आवश्यकता पड़ती है। यूजर्स Moo-Q से दिन के किस समय अलर्ट चाहते हैं, उस समय का चुनाव कर सकते हैं और एक दिन में वह कितनी बार सूचना पाना चाहते हैं, इसका भी चयन कर सकते हैं।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Moo-Q अलर्ट्स यूजर्स को एप खोलने के लिए उत्साहित करते हैं और एक सुरक्षित वातावरण में तीन छोटे टास्क से मूड की रेटिंग को कम्पलीट करते हैं।
फिर यूजर्स से कुछ brief questions उनके परिवेश और दिनभर जो भी काम वह करते हैं, के बारे में पूछे जाते हैं।
पांच बार के आंकलन से गुजरने के बाद, यूजर्स अपने निजी मूड और पूरा दिन के ब्रेन पॉवर चार्ट को एक्सेस करने में सक्षम हो जाते हैं।

0 comments:
Post a Comment