Youtube

LG Nexus 5 (2015) का डिज़ाइन सार्वजनिक, तस्वीर हुई लीक

अगले नेक्सस स्मार्टफोन को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। जैसे-जैसे कथित लॉन्च की तारीख की नजदीक आ रही है, हैंडसेट से जुड़ी खबरों का सिलसिला और तेज हो गया है। इस बार फिर एलजी द्वारा डेवलप किए गए नेक्सस स्मार्टफोन की तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में हैंडसेट के व्हाइट कलर वेरिएंट को देखा जा सकता है। आपको बता दें कि हाल ही में आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि इस स्मार्टफोन को नेक्सस 5एक्स के नाम से जाना जाएगा।



नई तस्वीर एंड्रॉयडपिट द्वारा रिलीज की गई है। दावा किया गया है कि उसे ये तस्वीर भरोसेमंद सूत्रों से मिली है। नई तस्वीर हाल में लीक हुईं नेक्सस 5 (2015) की फोटो से मेल खाती हैं। हालांकि, वेबसाइट ने जोर देकर कहा है कि तस्वीर में दिख रहा डिवाइस एलजी द्वारा डेवलप किए गए नेक्सस का 'फाइनल फॉर्म' है।
नई तस्वीर में फिंगरप्रिंट स्कैनर डिवाइस के पिछले हिस्से में दिख रहा है और इसका डिजाइन सर्कुलर है। कुछ पुरानी रिपोर्ट से उलट नई तस्वीर में रियर कैमरा बैकपैनल के सर्फेस पर ही बना हुआ है। इसके साथ है डुअल-एलईडी फ्लैश। नई तस्वीर में नेक्सस की ब्रांडिंग हैंडसेट के रियर पैनल पर नज़र आ रही है।
हाल ही में आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि गूगल अपने अगले स्मार्टफोन को

29 सिंतबर को लॉन्च करेगा। इस दौरान एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो के फाइनल बिल्ड को भी रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें कि इस साल दो नेक्सस डिवाइस मार्केट में उतारे जाएंगे। एलजी के अलावा चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे ने भी नेक्सस स्मार्टफोन डेवलप किया है।

पिछले हफ्ते आई एक रिपोर्ट में जानकारी दी गई थी कि नए नेक्सस स्मार्टफोन की बिक्री 29 सितंबर शुरू होगी और ये स्मार्टफोन गूगल स्टोर पर उपलब्ध होंगे। रिपोर्ट में बताया गया कि नए नेक्सस 5एक्स की कीमत ऑरिजनल नेक्सस 5 से ज्यादा होगी। इस डिवाइस के 16जीबी मॉडल की कीमत $399 (करीब 26,500 रुपये) होगी और 32जीबी की $449 (करीब 32,999 रुपये)।
अब तक मिली जानकारियों को सही माना जाए तो एलजी नेक्सस 5 (2015) में 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर, 3जीबी का रैम, एड्रेनो 418 जीपीयू और 5 मेगापिक्सल का फ्रैंट कैमरा है। एलजी के लेटेस्ट नेक्सस स्मार्टफोन में 2700एमएएच की बैटरी होने का दावा किया गया है जो नेक्सस 5 में इस्तेमाल किए गए 2300एमएएच से ज्यादा बड़ी है।

जहां तक हुवावे द्वारा डेवलप किए गए नेक्सस स्मार्टफोन का सवाल है तो यह 64जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 के साथ आएगा। इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी मौजूद होगा। 5.7 इंच का डिस्प्ले, फ्रंट स्पीकर्स और फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद होने का दावा किया गया है।

आधिकारिक पुष्टि के लिए 29 सिंतबर का इंतजार करना पड़ेगा।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.