एंड्रायड फोन आज हमारी जरूरत बन चुका है। इसलिए लगभग हर दूसरे व्यक्ति के पास एंड्रायड फोन है, मार्केट में तो मानो स्मार्ट एंड्रायड फोन्स की बाढ़ आ रखी है, सभी लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता एक से बढ़कर एक एंड्रायड डिवाइस निकाल रहे हैं, अब ऐसे में आपका कन्फ्यूज होना लाजिमी है, फिर चाहे आप ऑनलाइन स्मार्टफोन खरीद रहें हो या फिर ऑफलाइन।
अब अगर आपने भी एक नया एंड्रायड फोन खरीदने की सोचा है और समझ नहीं आ रहा कि कौन सा एंड्रायड स्मार्टफोन लेना चाहिए? तो जनाब परेशान न हो! क्योंकि आपकी इस परेशानी का हल भी Google ने निकाल दिया है, Google ने एक beautiful Web tool बनाया है, यह आपको सही एंड्रायड फोन चुनने में मदद करेगा।
जब भी कोई फोन खरीदता है तो अपनी जरूरतें उसके दिमाग में होती हैं, बस इसी बात की महत्ता को समझते हुए यह वेबसाइट आपसे सबसे पहले पूछती है कि आपको अपने फोन में क्या-क्या चाहिए?
इसके बाद आपको एक श्रेणी का चयन करना होता है, चयन करने के बाद आप अपने सामने follow-up question देखेंगे। उदाहरण के लिए- अगर आप Taking photos का चुनाव करते हैं, तब यह टूल आपसे पूछेगा अक्सर कितनी बार आप फोटोज लेते हैं? इसके लिए आपके सामने निम्न फॉलो अप क्वेश्चन्स आ जाएंगे:
(Not sure, 5 per week, 20 per week, over 40 per week )
एक बार जब आप उचित मानदंड (criteria) का चुनाव कर लेते हैं, तब Show me phones बटन दिखने लगेगा।
इस जगह आप आगे बढ़कर carrier, size, price और latest द्वारा अपने चुनाव को सीमित कर सकते हैं। फिर नीचे हर डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स लिस्टेड हो जाते हैं और फिर वहां आपको प्रत्येक डिवाइस इमेज के आगे एक छोटा X button उपलब्ध होगा, जो आपकी जरूरतों के अनुकूल डिवाइस का परिणाम निकालकर बता देगा ।
देखा जाएं तो यह टूल एक बेहतर शुरूआत है। तो अगली बार जब भी आप एंड्रायड स्मार्टफोन खरीदने की सोचें, तो इस टूल की मदद से अपने लिए एंड्रायड फोन का चुनाव कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment