Youtube

पॉपुलर स्मार्टफोन एप्स में दूसरे स्थान पर Facebook Messenger, Facebook टॉप पर बरकरार

सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म Facebook ने अभी हाल ही में एक दिन में 1 बिलियन यूजर्स को जोड़ने का नया कीर्तिमान स्थापित किया और अब इस सोशल नेटवर्किंग एप के लिए एक और धमाकेदार खबर का खुलासा हुआ है, दरअसल अमेरिकी मार्केट की हालिया रिपोर्ट्स ने इस बात से पर्दा उठाया कि अमेरिका में Facebook Messenger एप ने पॉपुलर स्मार्टफोन एप्स की लिस्ट में नंबर दो की पोजिशन हासिल कर ली है, और Facebook टॉप एप की पोजिशन पर बरकरार है। रिपोर्ट के मुताबिक Facebook Messenger app ने YouTube को एक पायदान नीचे धकेल कर नंबर दो एप का स्थान ले लिया है।

ट्विटर 13 नंबर से एक पायदान ऊपर आ गया है। जबकि व्हाट्सएप, जिसके लिए इस हफ्ते घोषणा की गई थी कि इसके प्रति माह एक्टिव यूजर्स 900 मिलियन हो गए हैं, पर अभी भी यह टॉप 15 की लिस्ट में शामिल नहीं हो सका है।

ग्लोबल डिजिटल मीडिया एनालिस्टिक फर्म comScore ने हाल में बताया कि सोशल नेटवर्किंग सर्विस फेसबुक स्मार्टफोन एप में सबसे टॉप पोजिशन पर है, इस एप के यूजर्स 73.3 प्रतिशत तक पहुंच गए हैं, इसके बाद स्थान लिया है Facebook Messenger ने, इसका प्रतिशत 59.5 प्रतिशत है, जबकि YouTube का प्रतिशत 59.3 और Google Search का 52 प्रतिशत है।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.