ऐसे यूजर्स जिन्हें कम्प्यूटर पर बहुत ज्यादा टाइपिंग करना होती है, उनके लिए मार्केट में ऐसे कई गैजेट्स मौजूद हैं जो डॉक्युमेंट को स्कैन कर काम का आसान बना सकते हैं। हालांकि, कई स्कैनर ऐसे होते हैं जो डॉक्युमेंट को एडिट करने की परमिशन नहीं देते। ऐसे यूजर्स के लिए जेडकेन (Zcan) ब्रांड का वायरलेस माउस काम आ सकता है।
जेडकेन माउस में क्या है खास :
> वायरलेस माउस
> कभी भी स्कैन
> स्कैन और एडिट
> भाषा बदलने का ऑप्शन
> स्मार्ट वर्क
जेडकेन माउस का यूजर्स किसी भी ई-कॉमर्स साइट के साथ ऑफलाइन स्टोर से भी खरीद सकते हैं। इसकी ऑनलाइन कीमत 10,524 रुपए है।
फीचर्स : ये वायरलेस माउस वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ आता है। जिसके लिए इंटरनल/एक्सटर्नल वाई-फाई अडॉप्टर की जरूरत होती है। इस माउस की मदद से आप टेबल, फोटो, टेक्स्ट को आसानी से स्कैन कर सकते हैं। इतना ही नहीं, स्कैन किए डॉक्युमेंट को एडिट भी कर सकते हैं। किसी भी डॉक्युमेंट को स्कैन करने के लिए इस माउस को पहले डिवाइस से कनेक्ट किया जाता है, फिर जिस डॉक्युमेंट को स्कैन करना है उस पर माउस को मूव करते हैं। स्कैनिंग के लिए इसमें नीचे की तरफ एक कैमरा होता है।
इस माउस से किसी बुक, मैगजीन, न्यूजपेपर को स्कैन करके MS वर्ड में ओपन किया जा सकता है और एडिट भी कर सकते हैं। दरअसल, ये माउस 199 OCR भाषा को सपोर्ट करता है। इसके साथ, किसी टेबल को हूबहू स्कैन कर सकते हैं और एक्सल में एडिट भी कर सकते हैं। इन सभी के साथ, फेसबुक, ट्विटर, फ्लिकर, ईमेल को भी स्कैन किया जा सकता है। OCR में स्कैन किए गए डॉक्युमेंट को गूगल ट्रांसलेटर सॉफ्टवेयर की मदद से भाषा को बदला जा सकता है। इसका डायमेंशन 4.5 x 2.1 x 1.5 इंच है।

0 comments:
Post a Comment