एप्पल कंपनी ने हाल ही में एक घोषणा कर यूजर्स को राहत दी है। रिपोर्ट के अनुसार आईफोन 6 प्लस के कुछ डिवाइसेस के कैमरा में गड़बड़ी आ रही है। कंपनी के अनुसार कैमरा का एक पार्ट खराब लगा है जिसकी वजह से यूजर्स की फोटोज ब्लर आ रही हैं। कंपनी ने इसी वजह से iSight Camera रिप्लेसमेंट प्रोग्राम निकाला है जिसमें फ्री में यूजर्स के डिफेक्टिव डिवाइस को सही करवाया जा सकता है। आईफोन 6 प्लस फिलहाल नया डिवाइस लॉन्च होने तक एप्पल कंपनी का सबसे लेटेस्ट डिवाइस है। आईफोन 6 और 6 प्लस की रिकॉर्ड बिक्री के कारण ये दोनों डिवाइस कंपनी के बेस्ट सेलिंग फोन हैं।
कैसे पता करें कौन सा डिवाइस है रिप्लेसेबल-
आईफोन 6 प्लस के एक खास सीरियल नंबर के डिवाइस ही डिफेक्टिव हैं जो कैमरा रिप्लेस्मेंट प्रोग्राम के अंदर आते हैं। कौन सा डिवाइस रिप्लेसेबल है ये जानने के लिए एप्पल के iSight Camera Replacement Program पेज पर जाना होगा यहां अपने डिवाइस का सीरियल नंबर डालकर चेक करना होगा की डिवाइस रिप्लेसेबल है या नहीं।
कैसे पता करें अपने डिवाइस का सीरियल नंबर-
अपने आईफोन 6 प्लस का सीरियल नंबर पता करना काफी आसान है। इसके लिए
Settings > General > About
पर जाना होगा। यहां आपको अपने डिवाइस का सीरियल नंबर पता चलेगा। अगर आपका डिवाइस रिप्लेसमेंट के लिए एलिजिबल है तो अपने नजदीकी एप्पल सर्विस सेंटर में जाकर कैमरा सही करवाया जा सकता है।
एप्पल कंपनी ने अपनी टर्म्स एंड कंडीशन में कंट्री रिस्ट्रिक्शन भी लगाया है। इसका मतलब अगर आपने अपना आईफोन अमेरिका में खरीदा है तो उसे इंडिया में सही नहीं करवाया जा सकता। भले ही वो खराब हो। कंपनी का कहना है कि ये प्रोग्राम आईफोन 6 के आईसाइट कैमरा को 3 साल तक कवर करता है।

0 comments:
Post a Comment