Youtube

iPhone यूजर्स के लिए सैमसंग का टेस्ट ड्राइव ऑफर, ये फोन कर सकते हैं USE

सैमसंग कंपनी अपने लेटेस्ट प्रीमियम हैंडसेट्स सैमसंग गैलेक्सी S6 एज, S6 एज प्लस और नोट 5 पर 30 दिन का ''टेस्ट ड्राइव'' ऑफर दे रही है। एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक इसके लिए यूजर को मात्र 1 डॉलर (लगभग 66.63 रुपए) देने होंगे।



रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल आईफोन की बिक्री में इजाफा हुआ है। यूजर्स तेजी से एंड्रॉइड स्मार्टफोन को छोड़ कर आईफोन खरीद रहे हैं। इसके अलावा कंपनी को चीनी स्मार्टफोन मेकर श्याओमी से भी कड़ी टक्कर मिल रही है। जिसके चलते सैमसंग कंपनी को घाटा हो रहा है। ऐसे में कंपनी अपने स्मार्टफोन्स को बेचने का ये नया पैंतरा अपना रही है।

टेस्ट ड्राइव ऑफर
बता दें कि, सैमसंग का ये ''टेस्ट ड्राइव'' ऑफर सिर्फ आईफोन यूजर्स के लिए है। अन्य स्मार्टफोन यूजर्स इसकी साइट पर विजिट तो कर सकते हैं लेकिन इसके लिए रजिस्टर नहीं करा सकते। आईफोन यूजर्स 1 डॉलर में सैमसंग के ये लेटेस्ट स्मार्टफोन इस्तेमाल कर सकते हैं। पसंद आने पर वे इसे खरीद भी सकते हैं।

इस साउथ कोरियन कंपनी का कहना है कि हमने ये कैंपेन शुरू किया है लेकिन ये पूरी तरह यूजर की मर्जी पर निर्भर करता है कि वह कौन-सा फोन खरीदना चाहता है। बता दें कि, सैमसंग ने हाल ही में आपने दो हाईएंड स्मार्टफोन (सैमसंग गैलेक्सी S6 एज प्लस और नोट 5) लॉन्च किए हैं।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.