Youtube

आपके टीवी को टैबलेट में बदल देगी ये डिवाइस! | TechHindi


अब एक ऎसी डिवाइस आ चुकी है जो आपके टीवी को टैबलेट में बदल सकती है। हालांकि टैबलेट में बदलने का मतलब ये नहीं कि आप उसमें एप्स डालने समेत और ब्राउजिंग कर सकते हैं, बल्कि टीवी की स्क्रीन टच में बदल जाएगी। यह डिवाइस टचजेट वेव नाम से आई है।

ऎसे बनाएं अपने टीवी को स्मार्ट
अपने टीवी को स्मार्ट बनाने के लिए आपको टचजेट डिवाइस को टेलीविजन सेट के ऊपर लगाना होगा। इसके बाद इसमें से निकलने वाली तरंगें टेलीविजन को एंड्रायड सपोर्ट के साथ टच स्क्रीन में बदल देंगी। इस डिवाइस को टीवी से एचडीएमआई पोर्ट की सहायता से कनेक्ट किया जाता सकता है। यह डिवाइस 20 से 80 इंच की डिस्पले स्क्रीन वाले टीवी सेट्स के साथ कनेक्ट होती है। इसके साथ स्टाइलस पेन भी दिया जा रहा है।

इन फीचर्स से लैस है टचजेट
इस डिवाइस में 2 गीगाहर्त्ज क्वॉडकोर प्रोसेसर, 1जीबी रैम, 8जीबी इंटरनल मेमोरी दिए गए हैं। इसमें स्मार्टफोन सपोर्ट के लिए ब्लूटूथ 4.0 भी दिया गया है। इस डिवाइस की मदद से आप अपने टीवी को एंड्रॉयड अथवा आईओएस स्मार्टफोन में दिए गए एप की मदद से भी कंट्रोल कर सकते हैं। इस डिवाइस को 119 डॉलर (7750 रूपए) में उपलब्ध कराया गया है।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.