Youtube

स्पैम ईमेल से बचाने का आसान तरीका, इस तरह काबू करें स्पैम ईमेल | TechHindi


काबू करें स्पैम ईमेल
हर एंड्रायड फोन पर आपको एक जीमेल एड्रेस के साथ रजिस्टर करना होता है। इस जीमेल एड्रेस के जरिए आपको गूगल की सभी सेवाएं मिलती हैं।
लेकिन ऐप्स आपकी सभी जानकारियां ट्रैक करते रहते हैं, इसलिए अपने ईमेल बॉक्स में आ रहे स्पैम से आप थोड़ा परेशान ज़रूर होंगे।

आप एंड्रायड पर न हों तो भी ईमेल का इस्तेमाल करने पर स्पैम के शिकार होंगे।

तरह-तरह की चीज़ें खरीदने के लिए ईमेल आना आम बात है, भले ही उन चीजों की कोई ज़रूरत न हो।

'अनरोल मी'
ऐसे अनजाने और अनचाहे ईमेल रोकने में 'अनरोल मी' नाम की सर्विस आपकी मदद कर सकती है।

'अनरोल मी' अपने ईमेल को रजिस्टर करके आपके इनबॉक्स को स्कैन करता रहता है ताकि आप न्यूज़लेटर, स्पैम वगैरह से परेशान न हों।

जो भी स्पैम ईमेल हैं, उन्हें 'अनरोल मी' की सूची में डाल लीजिए, इसे आपको अपनी परेशानी का हल मिल जाएगा।

ईमेल बगैर पासवर्ड
मेलड्रॉप आपके लिए एक ईमेल आईडी बना देता है, इसका इस्तेमाल कर आप किसी भी वेबसाइट पर रजिस्टर कर सकते हैं।

यह ईमेल बग़ैर पासवर्ड के होता है। जब भी आपको ईमेल का इस्तेमाल करना है, आप लॉग इन कर सकते हैं।

आप एक से ज़्यादा ईमेल रख सकते हैं। लिहाजा, न्यूज़लेटर और दूसरी साइटों पर डालने के लिए एक और ईमेल आईडी बना सकते हैं।

अपने ईमेल एड्रेस वहां न दें जहां इसकी ज़रूरत न हो। अगर किसी वेबसाइट पर रजिस्टर करना ज़रूरी है तो उसके लिए कोई और ईमेल आईडी का इस्तेमाल करें।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.