Youtube

बिना रजिस्ट्रेशन खरीदा जा सकेगा भारत का सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन

इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी लेनोवो ने अपने सबसे सस्ते 4G स्मार्टफोन A2010 के ओपन सेल की घोषणा की है। इसकी कीमत 4990 रुपए है। इस कीमत में ये भारत का भी सबसे सस्ता 4G हैंडसेट बन गया है। यूजर्स लेनोवो A2010 को आज दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे। इसका ब्लैक और व्हाइट वेरिएंट उपलब्ध होगा। आपको बताते चलें कि कंपनी ने इस हैंडसेट को पिछले महीने ही भारत में लॉन्च किया है और इसकी पहली प्लैश सेल 3 सितंबर को की गई थी।

फोन में क्या है खास-
> लेनोवो A2010 में एंड्रॉइड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम है।
> इसमें 64 बिट का क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है।
> इस फोन में दो LTE बैंड्स है जो भारतीय 4G तकनीक को सपोर्ट करते हैं।
> 4.5 इंच की FWVGA स्क्रीन (इस स्क्रीन का रेजोल्यूशन 480*854 पिक्सल का होता है, क्वालिटी HD से काफी कम) है।
> ये फोन 1 GHz के मीडियाटेक MT6735m क्वाड-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। लेनोवो के इस फोन में 1GB रैम दी गई है।
> यह एक डुअल सिम फोन है। ये GSM+GSM फोन माइक्रो सिम सपोर्ट करता है।

बड़ी कंपनियां जल्द ही 3जी यूज़र्स को 4जी नेटवर्क पर शिफ्ट करेंगीबता दें कि भारती एयरटेल देशभर में 4जी की शुरुआत करने का एलान कर चुकी है। कंपनी ने कहा है कि 4जी फैसिलिटी देशभर के 296 शहरों में अगले कुछ हफ्तों में शुरू हो जाएगी। एयरटेल के करीब 2 करोड़ 3जी यूजर्स हैं। इनमें से अधिकतर को कंपनी 4जी पर ले जाना चाहती है। मुकेश अंबानी ग्रुप की कंपनी रिलायंस जियो इन्फोकॉम दिसंबर तक देशभर में 4जी सर्विस शुरू कर सकती है। कंपनी नेटवर्क क्वालिटी टेस्ट करने के लिए बीटा प्रोग्राम शुरू कर रही है।

रिलायंस अप्रैल 2016 तक 10 लाख घरों को 4जी कनेक्शन से जोड़ेगी। आइडिया, वोडाफोन और अनिल अंबानी ग्रुप की रिलायंस कम्युनिकेशंस की भी इस साल के आखिर तक या अगले साल की शुरुआत तक देशभर में 4जी सर्विस लाने की योजना है। ऐसे में लेनोवो कंपनी 4G हैंडसेट को हर वर्ग के लोगों के लिए अफोर्डेबल बनाना चाहती है।

* अन्य स्पेसिफिकेशन
>5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का। यह एक फिक्स्ड फोकस कैमरा है।
>ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई, FM रेडियो और 4G जैसे फीचर्स।
>2000 mAh बैटरी के साथ आता है। टॉकटाइम और स्टैंडबाय टाइम के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

* क्या कहना है कंपनी का
लेनोवो इंडिया के स्मार्टफोन्स विंग के डायरेक्टर सुधीन माथुर का कहना है कि भारतीय यूजर्स दुनिया के साथ आगे बढ़ने को तैयार हैं। लेनोवो में हम लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और भारतीय कन्ज्यूमर्स के बीच की दूरी कम करने की कोशिश करते हैं। इस कोशिश में फ्यूचर डिवाइस बनाए जा रहे हैं जो कन्ज्यूमर्स आसानी से खरीद सकें। लेनोवो A2010 भी इसी कड़ी का हिस्सा है।

* फोन में है ये कमी-
जहां तक पावर स्पेसिफिकेशन और डिस्प्ले की बात है, तो कम कीमत के कारण इन फीचर्स को बाकी स्मार्टफोन्स से कम्पेयर नहीं किया जा सकता है। हेवी ऐप्स और गेम्स खेलने में शायद ये फोन हैंग हो जाए।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.