Youtube

9 सितंबर को नये iPhones लांच करेगा एपल

एपल ने 9 सितंबर के इवेंट के लिए पत्रकारों को निमंत्रित किया है, उम्मीद की जा रही है कि इस इवेंट में नये iPhones पर से पर्दा हटेगा और इसके TV set-top box के नये वर्जन आएंगे।

निमंत्रण वाले इमेल में एपल के पॉपुलर डिजिटल वॉयस असिस्टेंट की ओर इशारा करते हुए एक वाक्य, ‘Hey Siri, give us a hint’ कहा गया है और साथ में एपल का रंगीन लोगो है।

कंपनी सितंबर माह में पारंपरिक रुप से नये आइफोन की घोषणा करती है।

उम्मीद की जा रही है कि एपल iPhone 6S और iPhone 6 Plus S का अनावरण करेगी।
नये iPhones में फोर्स टच टेक्नोलॉजी होने की बात कही जा रही है।

क्रॉस रिसर्च विश्लेषक शैनन क्रॉस ने कहा कि iPhones में फास्ट प्रोसेसर की उम्मीद उन्हें भी है।
सैन फ्रांसिस्को स्थित बिल ग्राहम सिविक ऑडिटोरियम में यह इवेंट 10 बजे सुबह में आयोजित की जाएगी जिसमें 7,000 लोग शिरकत करेंगे।

फिलहाल, एपल इस इस इवेंट पर ज्यादा विवरण नहीं दे रहा है।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.