Youtube

iOS और एंड्रॉइड के लिए अपडेट हुआ स्काइप, यूजर्स को मिलेंगे ये नए फीचर्स

स्काइप ने एंड्रॉइड, आईपैड और आईफोन ऐप्स के लिए नई अपडेट लॉन्च कर ली है। स्काइप का अपडेट वर्जन 6.0 अब गूगल प्ले और आईट्यून्स स्टोर के जरिए डाउनलोड की जा सकती है। कंपनी का कहना है कि ये अपडेट ज्यादा नैचुरल और इन्ट्यूटिव है।

स्काइप 6.0 में एंड्रॉइड मटेरियल डिजाइन इंटरफेस दिया गया है। इस अपडेट में फ्लोटिंग एक्शन बटन है जो यूजर्स को नई कन्वर्जेशन शुरू करने में मदद करती है। इसके अलावा, वीडियो कॉल, ऑडियो कॉल, चैट या वीडियो मैसेज सेंड करने में भी ये मददगार साबित होती है।

इस अपडेट के बाद स्काइप का सर्च फीचर भी बढ़ जाएगा। स्काइप एंड्रॉइड फीचर में अब मैसेज रिसीविंग भी अपडेट हो गई है। अब से ये भी दिखाया जाएगा की कितने अनरीड मैसेज बचे हैं।

आईफोन और आईपैड के लिए स्काइप कंपनी का कहना है कि ये इस प्लेटफॉर्म के लिए रिलीज हुई सबसे बेस्ट अपडेट है। स्काइप 6.0 आईफोन और आईपैड के लिए मेजर रीडिजाइन देता है। नैविगेशन को और आसान कर दिया गया है। इसके अलावा, स्काइप 6.0 में स्वाइप जेस्चर्स का इस्तेमाल कर कॉल मेकिंग और मैसेज मैनेज करने की सुविधा दी गई है।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.