Youtube

iPhone कर सकता है 10 ऐसे काम जिनके बारे में शायद आपको मालूम न हो

एप्पल कंपनी अपने नए आईफोन को 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रही है। ये डिवाइस आईफोन 6S होगा ये 7 इस पर अब भी संशय बरकरार है। अब इस बात का पता तो 9 सितंबर को ही चल पाएगा।

ऐसे में अगर आप आईफोन यूजर हैं या फिर नया आईफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो बता दें कि आईफोन में कई ऐसे फीचर्स हैं जिनके बारे में आप शायद न जानते हों। www.techhindi.net आपको बताने जा रहा है iPhone के ऐसे ही 10 फीचर्स के बारे में-

1. अलर्ट
अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो अपने फोन को साइलेंट मोड पर रख कर कहीं भूल जाते हैं तो आप समझ सकते हैं कि फोन को ढूंढना कितना मुश्किल होता है। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा दिलाने में आपका आईफोन ही आपकी मदद कर सकता है। आईफोन में LED लाइट अलर्ट का फीचर है जिसे ऑन रखने पर कॉल या मैसेज आने पर यह LED लाइट फ्लैश होता है और आपको अलर्ट करता है।

ऐसे करें सेटिंग-
Settings>> General>> Accessibility and turn on LED Flash for Alerts

2. फास्ट चार्जिंग
फोन को फास्ट चार्ज करने के लिए इसे चार्जर से कनेक्ट करते समय एयरप्लेन (Airplane) मोड ऑन कर दें। फोन तेजी से चार्ज होगा।

3. पासवर्ड
अगर आपको न्युमेरिकल पासवर्ड याद रखने में परेशानी होती है तो आप अपने फोन को लेटर्स पासवर्ड से भी लॉक कर करते हैं।

ऐसे करें सेटिंग-
Settings>> General>> Passcode Lock and turn off Simple Passcode

4. सिर हिलाकर फोन को कंट्रोल करें!
फोन के कुछ फीचर्स हेड जेस्चर द्वारा भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। आईफोन का यह फीचर इसे अन्य ब्रांड्स के फोन से स्मार्ट बनाता है।

ऐसे करें सेटिंग-
General>> Accessibility>> Switches>> Add New Switch>> Camera>> Right Head Movement

इसके बाद Accessibility में जाकर स्विच कंट्रोल को ऑन कर दें। अब जब भी आप Siri का इस्तेमाल करना चाहें अपना सिर को राइट साइड में घुमाएं।

5. बैनर नोटिफिकेशन से छुटकारा
कई बार ऐसा होता है कि आप अपने फोन में किसी को कुछ दिखा रहे हों और आपका कोई पर्सनल मैसेज फ्लैश हो जाए ऐसे में आपको शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है। फोन स्क्रीन में ऊपर की तरफ मैसेज का एक-एक लाइन फ्लैश होता है इसे बैनर नोटिफिकेशन कहते हैं।
इस नोटिफिकेशन को बंद भी किया जा सकता है। इसके लिए अपने आईफोन की सेटिंग्स में जाएं। इसके बाद Notifications में जाकर बैरन नोटिफिकेशन को डिसेबल कर दें।

6. हेडफोन से खींचें फीटो
iPhone में हेडफोन की मदद से फोटो खींची जा सकती है। इसके लिए हेडफोन के वॉल्युम अप या वॉल्युम डाउन बटन को प्रेस करें।

7. शेक इट टू इरेज इट
अगर आपने कुछ गलत टाइप कर दिया है या टाइप किए गए शब्द को डिलीट करना चाहते हैं तो अपने फोन को शेक करें।

8. स्लाइड टू गो बैक
iPhone में ऐसा इनबिल्ड सिस्टम है जिसकी मदद से आपको बैक जाने के लिए सिर्फ स्क्रीन को राइट में स्लाइड करना है।

9. शॉर्टकट
आप जिन टेक्स्ट, ईमेल और मुहावरों का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं उनका शॉर्टकट बना सकते हैं। ऐसा करने से आपका समय बच जाएगा।
ऐसे करें सेटिंग-
Settings>> General>> Keyboard>> Shortcuts>> Add New Shortcut

10. सीरी
सीरी को मेल और फीमेल वॉइस में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आपको अपने iPhone में ये सेटिंग करनी होगी।

ऐसे करें सेटिंग-
Settings>> General>> Siri>> Voice Gender
इसके बाद आप सीरी को अपने पसंद के अनुसार मेल या फीमेल वॉइस में सुन सकते हैं।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.