Youtube

iPhone से डिलीट हो गए फोटो, 30 दिन के अंदर इस प्रोसेस से करें Recover

एप्पल का नया आईफोन (iPhone) कैसा होगा, इस बात से पर्दा 9 सितंबर को उठ जाएगा। सैन फ्रांसिस्को में कंपनी मेगा शो का आयोजन कर रही है। हालांकि, अब तक की रिपोर्ट्स के मुताबिक आईफोन के नए हैंडसेट का नाम 6S और 6S प्लस या आईफोन 7 हो सकता है। वैसे, कंपनी ने अब तक जितने आईफोन लॉन्च किए हैं उनमें कई काम के फीचर्स दिए हैं।

इन्हीं में से एक है फोटो रिकवरी फीचर्स। जी हां, अक्सर यूजर स्मार्टफोन से फोटो क्लिक करते रहते हैं। वहीं, कई फोटो ब्लूटूथ, वाई-फाई, USB कनेक्टिविटी के जरिए मोबाइल में सेव रखते हैं। ऐसे में कभी ये फोटोज डिलीट हो जाएं, तो बहुत दुख होता है, लेकिन आईफोन यूजर्स इन डिलीट फोटो को आसानी से रिकवर कर सकते हैं।

गैलरी से डिलीट फोटोज को रिकवर करने की ये सुविधा एप्पल यूजर्स (iOS 8) के लिए है। इन फोटोज को रिकवर करने के लिए स्टेप फॉलो करने होंगे।

> अपने आईफोन पर फोटो ऐप को ओपन करें।
> ऐप को लॉन्च करने के बाद, एलबम के ऑप्शन को नीचे की तरफ देखें, जो हाल ही में क्लिक की गई फोटोज को दिखाता है।
> आप जब एलबम पर क्लिक करते हैं, तो वहां एलबम की लिस्ट दिखाई देगी। यहां हाल ही में डिलीट किए गए फोल्डर को ओपन करें।
> इस सॉफ्टवेयर में हाल ही में डिलीट किया गया फोल्डर दिखाई देगा। साथ ही, वो फोटो जिन्हें यूजर्स ने डिलीट कर दिया है दिखाई देंगे। यहां पर ये फोटोज 30 दिन तक रहेंगे। इसके बाद परमानेंट डिलीट हो जाएंगे।

आईफोन यूजर्स करें डिलीट फोटोज की रिकवरी :
> यहां पर आप फोटोज को 30 दिन से पहले परमानेंट डिलीट करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं।
> जो फोटो आप फिर से रिकवर करना चाहते हैं उन्हें थम्बनेल (thumbnail) कर लीजिए। इससे इमेज में क्या है ये देखा जा सकता है।

> इसके बाद फोटोज को सिलेक्ट करके रिकवर ऑप्शन पर क्लिक करें, फोटो रिस्टोर हो जाएंगे।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.