Youtube

भारत में Lenovo A6000, A6000 प्लस को मिल रहा एंड्रायड 5.0 Lolipop Update

चीन की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Lenovo ने भारत में Lenovo A6000 और A6000 Plus के लिए एंड्रायड 5.0 Lolipoo अपडेट रिलीज किया है। यह स्मार्टफोन अब तक एंड्रायड 4.4.4 किटकैट पर चल रहा है और Lenovo ने कहा यह अपडेट बग फिक्स कर रहा जिससे परफार्मेंस इंप्रूव होगा।

एंड्रायड 5.0 लॉलीपॉप पर चलने वाला Lenovo A6000 और A6000 प्लस यूजर्स मटीरियल डिजायन थीम को ढेर सारे अपडेट्स जैसे मल्टीपल अकाउंट सपोर्ट, नया इंटरएक्टिव नोटिफिकेशन, बग फिक्सेज और भी बहुत कुछ एंज्वाय कर सकते हैं।

A6000A00011508_27 बिल्ड नंबर वाले Lenovo A6000 Plus को एंड्रायड 5.0.2 लॉलीपॉप मिल रहा है, इस अपडेट का साइज 1092MB है।
एंड्रायड 5.0 लॉलीपॉप अपडेट की घोषणा करते हुए Lenovo ने कहा कि इसने अब तक A6000 और A6000 Plus के 1.3 मिलियन यूनिट्स को बेचा है।

Lenovo A6000 कर रिफ्रेश वर्जन है Lenovo A6000 Plus स्मार्टफोन जो इस वर्ष के आरंभ में CES 2015 में बेचा गया था। अप्रैल माह में A6000 Plus को भारत में 7,499 रुपये की कीमत पर उपलब्ध कराया गया था और जनवरी माह में A6000 को 6,999 रुपये की कीमत पर लाया गया था। यह स्मार्टफोन 10,000 रुपये कीमत वाले अन्य 4G LTE इनेबल्ड स्मार्टफोन से टक्कर ले रहा है जैसे Yu Yureka और Xiaomi Redmi 2।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.