Youtube

ये हैं दुनिया के टॉप 10 स्मार्टफोन मेकर्स, माइक्रोमैक्स भी है लिस्ट में शामिल | TechHindi

1. Samsung
रिपोर्ट के अनुसार साउथ कोरियन स्मार्टफोन मेकर सैमसंग पहले पायदान पर है। 21.3 प्रतिशत के ग्लोबल मार्केट शेयर के साथ 2015 के पहले क्वार्टर में सैमसंग सबसे बेस्ट स्मार्टफोन मेकर है।

अमेरिकी कंपनी एप्पल भी अपनी पोजीशन पर बरकरार है। कंपनी ने 60177 हजार यूनिट्स की सेल के साथ 13.1 प्रतिशत मार्केट शेयर अपनाकर एप्पल कंपनी दूसरे नंबर पर है।

3. Microsoft
गार्टनर की रिपोर्ट के अनुसार 7.2 प्रतिशत ग्लोबल मार्केट शेयर के साथ 33002 हजार यूनिट्स बेचकर माइक्रोसॉफ्ट कंपनी 2015 के पहले क्वार्टर में तीसरे स्थान पर है।

4. LG
इस साल LG की तरफ से कई सारे बेहतरीन डिवाइसेस आए हैं। कंपनी इस बार चौथे स्थान पर आई है। 4.3 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ LG वे 19637 हजार यूनिट्स बेचे हैं।

5. Lenovo
लेनोवो कंपनी ने टॉप 5 स्मार्टफोन मेकर्स की लिस्ट में अपना नाम शामिल कर लिया है। मोटोरोला को खरीदने के बाद लेनोवो ने अपना मार्केट शेयर भी बढ़ा लिया है। लेनोवो के बेहतरीन 4G स्मार्टफोन्स के कारण कंपनी ने 4.2 प्रतिशत का ग्लोबल मार्केट शेयर हासिल किया।

6. Huawei
चीनी स्मार्टफोन मेकर हुआवी इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। कंपनी ने 2015 के पहले क्वार्टर में 4.0 प्रतिशत ग्लोबल मार्केट शेयर हासिल किया।

7. Xiaomi
एक और चीनी स्मार्टफोन कंपनी श्याओमी भी इस लिस्ट में शामिल है। श्याओमी कंपनी भारत में बहुत लोकप्रिय है इसी के साथ, चीनी एप्पल नाम से फेमस श्याओमी ग्लोबल 3.2 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ सातवें नंबर पर है।

8. TCL Communication
रिपोर्ट के अनुसार चीनी स्मार्टफोन मेकर TCL कम्युनिकेशन आठवें स्थान पर है। ये कंपनी Alcatel के नाम से लोकप्रिय है। रिपोर्ट के अनुसार इस कंपनी का मार्केट शेयर 3.1 प्रतिशत का है।

9. ZTE
एक और चीनी कंपनी ZTE ग्लोबल मार्केट शेयर 2.7 प्रतिशत के साथ नौवें स्थान पर है। रिपोर्ट के अनुसार ZTE के 12600 हजार यूनिट्स बेचे गए हैं।

10. Micromax
माइक्रोमैक्स ही एक ऐसा स्मार्टफोन मेकर है जिसने वर्ल्ड के टॉप 10 स्मार्टफोन मेकर्स की लिस्ट में अपना स्थान बना लिया है। 1.8 प्रतिशत ग्लोबल मार्केट शेयर के साथ माइक्रोमैक्स 10 वें स्थान पर है। रिपोर्ट के अनुसार 2015 के पहले क्वार्टर में कंपनी ने 8158 हजार यूनिट्स बेचे।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.