Youtube

माइक्रोमैक्स OS पर करेगी काम, 2016 में आएगा नए प्लेटफॉर्म वाला फोन | TechHindi

भारतीय स्मार्टफोन कंपनी माइक्रोमैक्स यूजर्स के लिए अपना ऑपरेटिंग सिस्टम डवलप करेगी। श्याओमी, सैमसंग जैसी कंपनियों की तरह माइक्रोमैक्स अपना OS तैयार करेगी। एक लीडिंग अखबार के मुताबिक कंपनी की ऑपरेटिंग सिस्टम स
र्विस और ऐप्स फोन, टैबलेट, टीवी के साथ दूसरे गैजेट्स पर भी काम करेगी।
कंपनी की सॉफ्टवेयर टीम बेंगलुरु में इसके लिए जुट चुकी है। इसे 75 लोगों की टीम डिजाइन कर रही है। इसके लिए बीजिंग स्थित नोकिया R&D से करार किया गया है। माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर विकास जैन ने बताया कि कंपनी के ऑपरेटिंग सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन इस फाइनेंशियल ईयर के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है। इतना ही नहीं, इसकी कीमत भी यूजर के बजट में होगी।
दूसरी कंपनियों की तरह माइक्रोमैक्स भी अब सॉफ्टेवयर पर फोकस करेगी। कंपनी का ऐसा मानना है कि लोकल मार्केट और इंडियन यूजर्स इसे ज्यादा बेहतर समझ सकेंगे। भारत में हैंडसेट बेचने के मामले में माइक्रोमैक्स दूसरे स्थान पर है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी हर महीने करीब 3 मिलियन स्मार्टफोन बेच रही है। 
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.