आज के समय में सेल्फी का क्रेज किसी से छिपा नहीं है। टेक्नॉलजी कंपनी गूगल के द्वारा हाल ही में की गई एक स्टडी के अनुसार स्मार्टफोन के इस दौर में आज के युवक-युवतियां दिन में एक-दो नहीं बल्कि 14-14 सेल्फी लेते हैं।
आप इसे पागलपन कहें या कोई बीमारी लेकिन स्टडी के मुताबिक जो युवक-युवतियां एक दिन में 11 घंटे अपने फोन पर बिताते हैं, वे रोजाना औसतन 14 सेल्फी, 16 फोटो या वीडियो लेते हैं, 21 बार सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं तथा 25 संदेश भेजते हैं। वहीं दूसरी तरफ अडल्ट्स एक दिन में औसतन चार फोटो या वीडियो और 2.4 सेल्फी लेते हैं।
दुनिया भर में मशहूर हस्तियों तथा राजनेताओं समेत लोग अपनी तस्वीर क्लिक करते हैं और इसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, टंबलर जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट पर शेयर करते हैं। दिलचस्प बात यह है कि शोधकर्ता यह अध्ययन कर रहे हैं कि कहीं ज्यादा सेल्फी लेना कोई मानसिक बीमारी तो नहीं है।

0 comments:
Post a Comment