फेस्टिवल सीजन में ई-कॉमर्स कंपनियां ऑफर्स की झड़ी लगा देती हैं। रक्षाबंधन करीब है ऐसे में जाहिर है कि दूर रहने वाली बहने अपने भाई को राखी भेजने की तैयारी में होंगी।इस रक्षाबंधन के मौके पर इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स और गैजेट्स पर तो शॉपिंग वेबसाइट्स स्पेशल ऑफर्स दे ही रही हैं इसके अलावा राखी पर भी कई ऑफर्स हैं।
राखी या गिफ्ट खरीद कर कुरियर करना और उसके पहुंचने का इंतजार करना बीते जमाने की बात हो गई। अब ये जिम्मा भी ई-कॉमर्स कंपनियों ने अपने सिर ले लिया है। आपको बस राखी या गिफ्ट सिलेक्ट करना है और इसके लिए पैसे चुकाने हैं। बाकी पैकिंग से लेकर इन्हें पहुंचाने का काम ये कंपनियां खुद ही कर देंगी।
* क्या है खास-
* गिफ्ट आइटम्स और राखियों पर स्पेशल डिस्काउंट भी।
* गिफ्ट के बदले भेज सकते हैं गिफ्ट कार्ड भी।
* सिर्फ राखी ही नहीं थाली का पूरा सेट भी भेजा जा सकता है।
* गिफ्ट के साथ कार्ड पर लिखा मैसेज भेजने का भी ऑप्शन।
1. राखी के साथ मिठाई भी
कीमत- 225 रुपए से शुरू
Indiangifts वेबसाइट पर आप अपने भाई को राखी के साथ मिठाई भी भेज सकती हैं। इसमें भी कंपनी कई ऑप्शन्स दे रही है जैसे कि, राखी के साथ ड्रय फ्रूट्स या राखी के साथ स्वीट्स। बता दें कि इसे समय पर पहुंचाने के लिए कंपनी आपसे 4-5 दिन का समय मांगती है। इसलिए आपको कम से कम 4 दिन पहले राखी ऑर्डर करना होगा। इसी के साथ इस वेबसाइट पर गिफ्ट के भी कई ऑप्शन हैं जिसे आप अपने भाई या बहन को गिफ्ट कर सकते हैं।
2. पूजा की थाली सेट
कीमत- 199 रुपए से शुरू
फ्लिपकार्ट कई एक्साइटिंग ऑफर्स के साथ रक्षाबंधन मना रहा है। यहां से आप कम दाम में अच्छे गिफ्ट्स खरीद सकते हैं। इसके अलावा यहां से राखी भी भेजी जा सकती है। फ्लिपकार्ट राखी को स्पेशल गिफ्ट रैप करने और इसके साथ ग्रीटिंग कार्ड पर मैसेज लिख कर भेजने का भी ऑप्शन देती है। बता दें कि गिफ्ट रैप और कार्ड पर मैसेज लिखने के लिए कंपनी आपसे 30 से 50 रुपए एक्स्ट्रा चार्ज कर सकती है। मैसेज भी आपको ही लिखकर देना होगा और इसके लिए शब्द संख्या भी कंपनी बताएगी।
3. स्नैपडील
कीमत- 50 रुपए से शुरू
स्नैपडील भी ये सुविधा दे रही है। यहां पर आपको राखी के साथ कई ऑफर्स भी मिल जाएंगे जैसे कि, कॉम्बो राखी, किड्स राखी इत्यादि। यहां पर भी 4-5 वर्किंग दिनों में राखी पहुंचाई जाएगी। स्नैपडील पर कपड़ों से लेकर स्मार्टफोन्स और सभी इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर पर बढ़िया डिस्काउंट दिया जा रहा है।
4. क्राफ्ट से बनी राखी
कीमत- 49 से शुरू
क्राफ्ट विला एक ऐसी वेबसाइट है जहां क्राफ्ट से बनी चीजें बेची जाती हैं। इस वेबसाइट पर क्राफ्ट से बनी राखियों की बेहतरीन डिजाइन लिस्ट कर दी गई है। यहां आपको बच्चों के लिए कार्टून वाली राखी भी मिल जाएगी। क्राफ्ट की राखी से लेकर गिफ्टस् पर कंपनी अच्छा खासा डिस्काउंट दे रही है।
5. गिफ्ट कार्ड का ऑप्शन
अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि इस रक्षाबंधन भाई या बहन को क्या गिफ्ट दिया जाए तो इसका समाधान भी इन ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स ने ढूंढ निकाला है। अमेजन 10 रुपए से लेकर 10 हजार रुपए तक के गिफ्ट कार्ड दे रही है। गिफ्ट कार्ड भेज कर भाई या बहन को अपनी मर्जी से गिफ्ट चुनने की आजादी दे सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment