गूगल का नए नेक्सस स्मार्टफोन की बीते दिनों कुछ इमेज लीक हुई थीं। ये इमेज LG मेड नेक्सस फोन की थीं। ऐसे में अब हुआवई (Huawei) मेड नेक्सस की नई इमेज सामने आई है। इन इमेज में स्मार्टफोन का फ्रंट और बैक दोनों नजर आ रहा है। इमेज को गूगल प्लस के यूजर ने लीक किया है। इसके दो दिन बाद एक नई इमेज सामने आई थी, जिसमें स्मार्टफोन के बैक पर एक LG का कोड-बार दिया गया है। साथ ही, इस पर नॉट फोर सेल लिखा था।
गूगल एंड्रॉइड का नया वर्जन 6.0 M (मार्शमेलो) ऑपरेटिंग सिस्मट लॉन्च कर चुकी है। ऐसे में वो अपने नए LG और हुआवई नेक्सस स्मार्टफोन में इस वर्जन को दे सकता है। हालांकि, ये दोनों स्मार्टफोन कब लॉन्च होंगे इस बारे में कंपनी की तरह से अभी कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है।
Huawei नेक्सस फोन के फीचर्स :
लीक फीचर्स के मुताबिक Huawei नेक्सस स्मार्टफोन की स्क्रीन 5.7 इंच डिस्प्ले स्क्रीन होगी। साथ ही, इसमें फ्रंट-फेसिंग स्पीकर होगा। इसके साथ, USB Type-C कनेक्टर जो 3.0 वर्जन को हा सकता है। वहीं, फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद रहेगा। हालांकि, फोन के कैमरा, प्रोसेसर, रैम, मेमोरी, बैटरी जैसे हार्डवेयर फीचर्स की कोई जानकारी इसमें शामिल नहीं है।

0 comments:
Post a Comment