Youtube

सस्ता स्मार्टफोन खरीदने से होते हैं ये नुकसान, महंगा इसलिए है बेस्ट च्वॉइस

पिछले एक साल में स्मार्टफोन मार्केट में हाई-एंड स्मार्टफोन्स (जिनके फीचर्स बहुत पावरफुल होते हैं और कीमत ज्यादा) की सेल्स काफी बढ़ गई है। लो-एंड स्मार्टफोन्स जहां अपनी तेजी बरकरार रखे हुए हैं, वहीं धीमी गती से ही सही, लेकिन हाई-एंड फोन्स भी अपनी पकड़ बनाए हुए हैं।


लो बजट स्मार्टफोन्स भी आजकल बढ़िया फीचर्स के साथ आने लगे हैं, लेकिन हाई-एंड स्मार्टफोन्स के अपने अलग फायदे होते हैं।

TechHindichannel.blogspot.com आपको बताने जा रहा है 5 ऐसे कारण जिनकी वजह से हाई-एंड स्मार्टफोन्स खरीदना फायदे का सौदा लगेगा।

किलर कैमरा परफॉर्मेंस-
हाई-एंड स्मार्टफोन खरीदने का एक सबसे बड़ा कारण होता है बेहतरीन कैमरा परफॉर्मेंस। फोन की फोटो क्वालिटी सिर्फ मेगापिक्सल काउंट पर निर्भर नहीं करती। मेगापिक्सल काउंट फोटो साइज जरूर बढ़ाता है, लेकिन फोटो क्वालिटी खास तौर पर कैमरा सेंसर पर निर्भर करती है। जैसे आईफोन का 8 मेगापिक्सल कैमरा भी माइक्रोमैक्स के 16 मेगापिक्सल कैमरा वाले फोन से कई गुना बेहतर फोटो क्वालिटी देता है।

कैमरा परफॉर्मेंस खास तौर पर हार्डवेयर पर निर्भर करती है और ये हार्डवेयर महंगा आता है। इसीलिए अगर आपको DSLR जैसे फोटो क्वालिटी चाहिए तो फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की ओर रुख करना होगा।
लो बजट फोन से नुकसान- मेगापिक्सल काउंट ज्यादा होने के बाद भी फोटो क्वालिटी उतनी अच्छी नहीं आती जितने की उम्मीद की जाती है।

एक्सिलेंट स्क्रीन-
एक और हार्डवेयर रिलेटेड फीचर है फोन की डिस्प्ले स्क्रीन। किसी भी स्मार्टफोन का सबसे महंगा पार्ट होता है उसकी डिस्प्ले स्क्रीन। गैलेक्सी फोन्स की AMOLED पैनल स्क्रीन हो या फिर आईफोन की वाइब्रेंड और ब्राइट स्क्रीन बेस्ट डिस्प्ले क्वालिटी वाले फोन्स महंगे आते हैं। किसी लो बजट फोन की फुल एचडी डिस्प्ले क्वालिटी और किसी हाई-एंड स्मार्टफोन की फुल डिस्प्ले क्वालिटी में काफी फर्क होता है।
लो बजट फोन से नुकसान- ज्यादा रेजोल्यूशन वाले सस्ते फोन बैटरी ज्यादा खाते हैं, लेकिन डिस्प्ले क्वालिटी में ना तो उतनी अच्छी शार्पनेस आती है और ना ही कलर।

सॉफ्टवेयर अपडेट्स-
हालांकि, अब ये अपडेट्स लो बजट फोन्स में भी आने लगे हैं, लेकिन अगर एंड्रॉइड वन या मोटोरोला के अलावा आप कोई और मिड रेंज या लो रेंज फोन खरीदते हैं तो सॉफ्टवेयर अपडेट होने में काफी समय लगेगा। हाई-एंड स्मार्टफोन्स में सॉफ्टवेयर अपडेट्स सबसे पहले आती हैं।
लो बजट फोन से नुकसान- सॉफ्टवेयर अपडेट अगर समय पर हो भी गए तो भी कम मेमोरी स्पेस के कारण फोन की परफॉर्मेंस में असर पड़ता है।

मेटल बॉडी या अनोखी डिजाइन-
एक बढ़िया स्मार्टफोन आपका स्टाइल स्टेटमेंट हो सकता है। लो बजट स्मार्टफोन भले ही बेहतरीन फीचर दे, लेकिन स्टाइल स्टेटमेंट के लिए बेहतर डिजाइन हाई-एंड स्मार्टफोन ही दे सकता है। चाहें LG G फ्लेक्स हो, या फिर सैमसंग गैलेक्सी S6 एज या फिर नया आईफोन बेहतर डिजाइन हाई-एंड स्मार्टफोन्स की खासियत ही होती है।

लो बजट फोन से नुकसान- सभी फोन्स एक जैसे दिखते हैं और स्टाइल की उम्मीद नहीं की जा सकती।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.