मोटोरोला ने बीते दिनों अपना बजट स्मार्टफोन मोटो G (जनरेशन 3) भारत में लॉन्च किया था। वहीं, मोटो सीरीज के मोटो X प्ले और मोटो X स्टाइल (मोटो X प्योर) को जुलाई महीने में यूएस में लॉन्च किया था। ऐसे में अब कंपनी मोटो X प्ले को भारत में लॉन्च करने का मन बना चुकी है। उसने एक टीजर के जरिए इस बात के संकेत दिए हैं।
दरअसल, रविवार को मोटोरोला ने ट्वीट किया था, "Your perfect partner is coming with 30 hours of battery backup. #XOMotoX", उसने एक इमेज भी इसके साथ शेयर की थी। इस इमेज में स्मार्टफोन अपर-ब्लैक पैनल के साथ नजर आ रहा है। साथ ही, इसमें कंपनी का आइकॉनिक डिजाइन और मोटोरोला को लोगो भी नजर आ रहा है। ये हैंडसेट 21 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आएगा। आपको बता दें कि कंपनी इस हैंडसेट की भारत में टेस्टिंग कर रही है।
मोटोरोलो XT1562 की टेस्टिंग के लिए व्हाइट कलर की 40 यूनिट और ब्लैक कलर की 40 यूनिट की शिपिंग की गई है। ये दोनों हैंडसेट 32GB इंटरनल मेमोरी वेरिएंट के हैं। जिसमें दोनों की कीमत 22,228 रुपए हैं। हालांकि, इस कीमत को लॉन्च होने वाले मोटो X प्ले से नहीं जोड़ा जा सकता है। जब इसे यूएस में लॉन्च किया गया था तो इसकी कीमत 339 डॉलर यानी लगभग 27,000 रुपए थी। उम्मीद है भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखते हुए ये लो बजट स्मार्टफोन होगा।
मोटो X प्ले के फीचर्स :
मोटोरोला का ये स्मार्टफोन 5.5 इंच स्क्रीन के साथ आता है, जो फुल HD (1080x1920 पिक्स्ल रेजोल्यूशन) डिस्प्ले क्वालिटी देती है। ये एंड्रॉइड के वर्जन 5.1.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 64-बिट क्वाल-कॉम स्नैपड्रैगन 615 1.7GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया है। साथ ही, ये 2GB रैम के साथ आता है।
मोटो X प्ले के फीचर्स :
मोटो X प्ले की इंटरनल मेमोरी 16GB है। जिसे माइक्रो SD कार्ड की मदद से 128GB तक और बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में 21 मेगापिक्सल का कैमरा डुअल LED फ्लैश के साथ दिया है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल कैमरा है। ये 4G (LTE) कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसके साथ, इसमें ब्लूटूथ, वाई-फाई, GPS, माइक्रो USB के ऑप्शन भी दिए हैं। कंपनी ने इसमें 3630mAh पावर की बैटरी दी है। जो उसके ट्वीट के मुताबिक 30 घंटे का बैकअप देगी।

0 comments:
Post a Comment