Youtube

Cannon ने लॉन्च किया 250MP पावर वाला इमेज सेंसर

जापानी कैमरा कंपनी कैनन ने दुनिया का पहला 250 मेगापिक्सल का इमेज सेंसर लॉन्च किया है। APS-H-size CMOS इमेज सेंसर 19500*12600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला ये सेंसर दुनिया का सबसे ज्यादा मेगापिक्सल काउंट साइज देता है।

नया CMOS सेंसर अल्ट्रा हाई पिक्सल काउंट के साथ एक उड़ते हुए प्लेन की फोटो 18 किलोमीटर दूर से भी खींच सकता है।

APS-H सेंसर पिछले वेरिएंट APS-C से छोटा है, लेकिन फुल फ्रेम कैमरा में इस्तेमाल किया जा सकता है। ये सेंसर 1.25 बिलियन पिक्सल प्रति सेकंड की दर से हाई-काउंट पिक्सल रीड कर सकता है।

ये सेंसर 5 फ्रेम्स प्रति सेकंड की दर से वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसके अलावा, अगर हम वीडियो क्वालिटी की बात करें तो ये सेंसर फुल HD से 125 गुना बेहतर वीडियो क्वालिटी देता है और 4K क्वालिटी से 30 गुना बेहतर है।

इस सेंसर को अभी DSLR कैमरा में लगाया जाएगा या नहीं इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन कैनन के अनुसार ये तकनीक वार टेक्नोलॉजी, स्पेशियलाइज्ड ड्रोन और अल्ट्रा हाई रेजोल्यूशन मेजरिंग इंस्ट्रूमेंट्स पर काम करेगा।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.