Youtube

Steve Jobs का पहला कंप्यूटर बिकेगा 3.34 करोड़ रूपए में

एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स ने करियर के शुरूआती दिनों में एप्पल के जिस कंप्यूटर का निर्माण किया था, वह 330000 पौंड यानी लगभग 33467517 करोड़ रूपए में बिकने जा रहा है। बोन्हाम्स में आयोजित की जा रही इस नीलामी में एप्पल-1 मॉडल यह कंप्यूटर पेश किया गया है।

437 डॉलर में खरीदा था
विदेशी अखबार के मुताबिक जॉब्स ने 1976 में कैलिफॉर्निया के पालो ऑल्टो में अपने गराज में इस कंप्यूटर का निर्माण किया था। उस समय इस कंप्यूटर को 437 डॉलर में खरीदा गया था।

नए जैसे करता है काम
इस कंप्यूटर पर काफी काम किया गया था। इसके बावजूद यह कंप्यूटर अभी चालू कंडीशन में हैं और पहले की तरह ही काम करता है।

पिछली बार बनाया था रिकॉर्ड
गौरतलब है कि इससे पहले भी एपल-1 पीढ़ी के कंप्यूटर को नीलाम किया गया था। यह रिकॉर्ड 36.5 लाख डॉलर यानी कि करीब 21.9 करोड़ रूपए में बिका था। न्यूयॉर्क में आयोजित की गई नीलामी में एप्पल-1 मॉडल के 50 दुर्लभ कंप्यूटर पेश किए गए थे।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.