Youtube

29 सितंबर को लॉन्च होगा नया Google नेक्सस, कीमत भी हुई लीक

गूगल कंपनी अब अपने नए नेक्सस स्मार्टफोन 29 सितंबर को लॉन्च करने जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार ये गूगल का LG-Nexus 5 (2015) वर्जन है। लीक हुई डिटेल्स में इस बात के बारे में भी बताया गया है कि लॉन्च होने वाले डिवाइस का नाम नेक्सस 5X हो सकता है।

एंड्रॉइड अथॉरिटी वेबसाइट के अनुसार ये नेक्सस स्मार्टफोन बिक्री के लिए भी उसी दिन जाएगा। नेक्सस का ये फोन भी गूगल स्टोर में बिक्री के लिए आएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार नए नेक्सस की कीमत ओरिजिनल नेक्सस 5 से ज्यादा होगी।

क्या होगी कीमत-
नेक्सस 5X 399 डॉलर (26500 रुपए) हो सकती है। ये कीमत 16GB मॉडल की होगी। इसके अलावा, 32GB मॉडल की कीमत 449 डॉलर (लगभग 32999 रुपए) होगी। गूगल नेक्सस 5 2013 में 28999 रुपए में (16GB वेरिएंट) और 32GB वेरिएंट 32999 रुपए थी।

LG नेक्सस स्मार्टफोन का जो वीडियो लीक हुआ था उसमें फोन चारों तरफ से दिख रहा है। जिसमें इसका फ्रंट और बैक दोनों नजर आ रहा है। ये वीडियो 31 सेकंड का है।

> स्लिम नजर आ रहा है
> नीचे की तरफ 3.5 ऑडियो जैक
> नीच की तरफ चार्जिंग स्लॉट
> LED फ्लैश और कलर LED
> डुअल फ्रंट स्पीकर

LG नेक्सस के वीडियो में ये फीचर्स नजर आ रहे हैं। इसके अलावा, ऐसी खबरें ही कि इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद रहेगा।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.