एप्पल के एक-दो नहीं बल्कि करीब एक दर्जन से ज्यादा प्रोडक्ट्स फेल हुए हैं। शायद आपको ये जानकर आश्चर्य होगा, लेकिन कंपनी ने सबसे ज्यादा असफलता स्टीव जॉब्स के कार्यकाल में झेली है। इतना ही नहीं जॉब्स के कार्यकाल में कंपनी को इतना नुकसान हुआ था कि स्टीव को उन्हीं की बनाई गई कंपनी से निकाल दिया गया था। अगर आप सोच रहे हैं कि ऐसे कौन-से प्रोडक्ट्स थे तो techhindichannel.blogspot.com आपको बताने जा रहा है एप्पल के 10 सबसे फ्लॉप प्रोडक्ट्स के बारे में।
1. Macintosh TV
एप्पल टीवी के आने से पहले 1993 में मैकिंटोश (Macintosh TV) टीवी लॉन्च किया गया था। कंपनी का ये मैक टीवी सबसे फ्लॉप प्रोडक्ट्स में से एक है। ये टीवी अक्टूबर 1993 में लॉन्च हुआ था और फरवरी 1994 में इसे बंद कर दिया गया। एप्पल के इस टीवी के सिर्फ 10000 सेट्स बनाए गए थे।
स्पेसिफिकेशन-
* 32 MHz 68030 का प्रोसेसर
* 1 MB मेमोरी
* 5 MB रैम
* 512 KB VRam (वीडियो रैम)
* 160 MB हार्ड डिस्क
* कीबोर्ड और माउस पोर्ट
* साइज- 17.9" x 13.5" x 16.5"
2. Hockey puck mouse
एप्पल का ये माउस सबसे पहले iMac के साथ आया था। इस प्रोडक्ट का शेप यूजर्स के लिए इतना अनकमफर्टेबल था कि कंपनी को इसे बदलना पड़ा। ये माउस Apple Desktop Bus (ADB) की जगह कम्प्यूटर में USB कनेक्शन के लिए लॉन्च किया गया था। 1998 में iMac के साथ लॉन्च होने के बाद ये प्रोडक्ट अगले दो सालों तक हर मैक कम्प्यूटर के साथ इंट्रोड्यूस किया गया, लेकिन आखिरकार कंपनी को इसे बंद ही करना पड़ा।
3. iPod Hi-Fi
एप्पल का ये प्रोडक्ट असल में एक स्पीकर सिस्टम था जो यूजर्स को बेहतर साउंड क्वालिटी देने के लिए बनाया गया था। इस प्रोडक्ट को जॉब्स ने 28 फरवरी 2006 में लॉन्च किया था। ये प्रोडक्ट एप्पल स्टोर्स पर 349$ (आज के रेट के हिसाब से लगभग -21175.58 रुपए) में बिका था। एप्पल का ये आईपॉड सितंबर 2007 में बंद कर दिया गया था। इसका कारण था थर्ड पार्टी वेंडर्स द्वारा बेहतर म्यूजिक प्रोडक्ट देना।
4. Apple Bandai Pippin
एप्पल द्वारा डिजाइन किया गया ये पिपिन एक मल्टीमीडिया कंसोल था। ये एप्पल के पिपिन प्लैटफॉर्म पर काम करता था। इस कंसोल की मदद से यूजर्स गेमिंग और बाकी मल्टीमीडिया कंटेंट का इस्तेमाल कर सकते थे। इसमें CD प्लेयर भी था। 66 MHz PowerPC 603 प्रोसेसर पर काम करने वाला ये कंसोल 1995 से लेकर 1997 तक इस प्रोडक्ट के 42000 यूनिट्स बेच दिए गए थे। ये मॉडम की तरह भी काम करता था जो 14.4 kb/s की स्पीड देता था।
5. Apple III
एप्पल के कुछ सबसे फ्लॉप प्रोडक्ट्स में से एक है एप्पल III कम्प्यूटर। ये पहला कम्प्यूटर था जिसकी डिजाइनिंग में स्टीव वॉजनिएक ने कोई मदद नहीं की थी। ये प्रोडक्ट 1980 में लॉन्च किया गया था और इसे 1981 में बंद कर दिया गया। इसे बंद करने का कारण था इसका डिजाइन। ये कम्प्यूटर साइज में बड़ा था और इसका मदरबोर्ड कम काम में ही काफी गर्म हो जाता था। इसके कारण मेमोरी चिप अपने सॉकेट से बाहर आ जाती थी और सिस्टम क्रैश हो जाता था।
6. The Apple Lisa
स्टीव जॉब्स की बेटी लीसा के नाम पर बनाया गया ये कम्प्यूटर स्टीव जॉब्स के कार्यकाल में लॉन्च हुए सबसे फ्लॉप प्रोडक्ट्स में से एक रहा है। लीसा प्रोजेक्ट के फेल होने के बाद स्टीव जॉब्स को इस प्रोजेक्ट से हटाकर मैकिंटोश के प्रोजेक्ट में भेज दिया गया था। एप्पल के लीसा की कीमत 1983 में 9,995$ थी जो 2014 के हिसाब से लगभग 605697 रुपए होती। इतने महंगे सिस्टम का फेल होना एप्पल के लिए बहुत हानिकारक साबित हुआ था।
7. Newton PDA
1987 में बना एप्पल का ये गैजेट बंद हो गया है। एप्पल के फेल हुए प्रोडक्ट्स में से सबसे ज्यादा समय तक यही प्रोडक्ट मार्केट में रहा था। ये पर्सनल डिजिटल असिस्टेंट प्रोडक्ट 11 साल तक मार्केट में रहा। उसके बाद लिमिटेड फीचर्स होने के कारण कंपनी ने इसे बंद कर दिया। स्टाइलस (स्क्रीन पर काम करने वाला पेन) की मदद से इस डिवाइस पर काम किया जाता था। ये मैसेज पैड एप्पल के न्यूटन प्रोजेक्ट पर काम करता था। एप्पल के इस गैजेट में हैंडराइटिंग रिकॉग्निशन सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया गया था।
8. Apple QuickTake
कन्ज्यूमर डिजिटल कैमरा लाइन में एप्पल का क्विकटेक सबसे पहला गैजेट माना जाता है। 1994 में लॉन्च हुए इस कैमरे का प्रोडक्शन कंपनी ने 1997 में बंद कर दिया था। इस कैमरा में बिल्ट इन फ्लैश की सुविधा थी इसके अलावा, जूम कंट्रोल्स भी थे। कैमरा में फोकस नहीं था। ये 24 बिट क्वालिटी की फोटोज ही खींच सकता था। इस कैमरा में 640*480 पिक्सल रेजोल्यूशन की 8 फोटोज स्टोर की जा सकती थीं और 320*240 पिक्सल रेजोल्यूशन की 32 फोटोज स्टोर की जा सकती थीं।
9. Macintosh Portable
एप्पल का पहला बैटरी पावर पोर्टेबल कम्प्यूटर भी कंपनी के फेल हुए प्रोडक्ट्स में से एक है। 20 सितंबर 1989 को लॉन्च हुए इस प्रोडक्ट को क्रिटिक्स रिव्यू में तो अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन यूजर रिस्पॉन्स काफी कम रहा था। इस कम्प्यूटर में माउस की जगह ट्रैक बॉल का इस्तेमाल किया गया था। की-बोर्ड और छोटी स्क्रीन के साथ इस कम्प्यूटर में बैटरी का इस्तेमाल हुआ था। इसे अगर पहले के जमाने का पोर्टेबल लैपटॉप कहा जाए तो भी गलत नहीं होगा।
10. Power Mac G4 Cube
एप्पल के फ्लॉप हुए दर्जनों प्रोडक्ट्स में से एक है ये कम्प्यूटर। 1799 डॉलर की कीमत में ये कम्प्यूटर कई यूजर्स के लिए बहुत महंगा था। ये प्रोडक्ट कंपनी ने 2000 में लॉन्च किया था और इसे 2001 में बंद कर दिया गया था। एप्पल के इस प्रोडक्ट में इंटरनल फैन नहीं था जिसकी वजह से इसमें ओवर हीटिंग की समस्या थी।

0 comments:
Post a Comment