Youtube

अगर नहीं है 8GB मेमोरी तो नहीं डाउनलोड कर पाएंगे विंडोज 10

जिन विंडोज यूजर्स के पास 8GB से कम इंटरनल मेमोरी वाला फोन है उनके लिए एक बुरी खबर है। जिन यूजर्स के पास कम इंटरनल मेमोरी वाला फोन है उनके डिवाइस में विंडोज 10 अपडेट नहीं होगा।

कंपनी ने विंडोज 10 इन्फॉर्मेशन पेज पर इस बात की जानकारी दी है। पेज के अनुसार जिन भी विंडोज मोबाइल में 8GB से कम इंटरनल मेमोरी है उन डिवाइसेस विंडोज 10 इंस्टॉल नहीं हो सकता भले ही डिवाइस में मेमोरी कार्ड की सुविधा हो या नहीं।

ये हार्डवेयर रिक्वायरमेंट मॉडर्न विंडोज हैंडसेट्स को अफेक्ट नहीं करेगी, लेकिन पुराने हैंडसेट्स जैसे Lumia 530, Kazam Thunder 450W, Kazam Thunder 450WL, Karbonn Titanium Wind W4, Celkon Win 400, iBall Andi4L Pulse, BLU Win JR LTE, और Yezz Billy 4 में विंडोज 10 डाउनलोड नहीं हो पाएगा।

मार्च में विंडोज 10 डिटेल में कम्पैटिबल डिवाइसेस की डिटेल्स में 512MB रैम और 4GB इंटरनल मेमोरी (मेमोरी कार्ड के साथ) दी गई थी, लेकिन अब ये 8GB हो गई है।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.