साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग भारत में आज (7 सितंबर) एक इवेंट करने जा रही है। इस इवेंट में कंपनी अपने नए फ्लैगशिप डिवाइस गैलेक्सी नोट 5 को लॉन्च करेगी। इवेंट का आयोजन नई दिल्ली में किया गया है। भारत में सैमसंग हैंडसेट्स के यूजर्स काफी ज्यादा हैं ऐसे में लोगों को गैलेक्सी नोट 5 के लॉन्च का बेसब्री से इंतजार है।
आपको बताते चलें कि पिछले महीने 14 तारीख को कंपनी ने न्यूयॉर्क में एक इवेंट किया था जिसमें गैलेक्सी नोट 5 और गैलेक्सी S6 एज प्लस स्मार्टफोन्स लॉन्च किए गए। इस इवेंट को कंपनी के CEO जॉन्ग-क्यूं शिन (Jong-Kyun Shin) ने होस्ट किया था। हालांकि, ये अभी तक क्लियर नहीं है कि भारत में होने वाले इस इवेंट को भी सैमसंग के CEO ही होस्ट करेंगे।
* ये हैं खास फीचर्स
> 5.7 इंच स्क्रीन
> ऑक्टा-कोर Exynos प्रोसेसर
> 4GB रैम
> 32GB इंटरनल मेमोरी
> 16 और 5 मेगापिक्सल कैमरा
> 3000mAh बैटरी
कंपनी ने इस बार सैमसंग नोट 5 को पिछले वर्जन की तुलना में काफी पतला बनाया है। यानी नोट 4 की तुलना में ये ज्यादा स्लिम नजर आता है। साथ ही, इसमें 5.7 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने बताया इसके ज्यादा पतले होने की वजह इसलिए भी है क्योंकि इसकी बैटरी को स्लिम कर दिया गया है। कंपनी ने इस बार मेटल और ग्लास पहले से ज्यादा मजबूत बनाया है।
कवर की-बोर्ड :
नोट 5 का सबसे खास फीचर्स कवर की-बोर्ड है। ये स्मार्टफोन के बैक साइड में फिक्स होता है, जिसे आगे स्क्रीन में फिट करके इस्तेमाल में लाया जा सकता है। यूजर इस की-बोर्ड की मदद से स्मार्टफोन को ऑपरेट कर सकता है। वहीं, उसे वापस बैक में फिक्स करके स्क्रीन पर वीडियो देख सकता है।
खास S पेन :
कंपनी ने नोट 5 के साथ खास S पेन दिया है। पुराने नोट की तुलना में इसे भी अपग्रेड किया गया है। S पेन की मदद से यूजर्स किसी PDF, ऑफिस या दूसरी फाइल को खोलकर किसी भी डिजाइन या टेक्स्ट में लिख सकता है। इतना ही नहीं, फाइल में साइन करके सेव कर सकता है।
सैमसंग ने इस बार नया कलर सिल्वर टाइटेनियम एड किया है। साथ ही, इसमें एंटरटेनमेंट पावरहाउस जैसे फीचर भी दिए गए हैं।
स्मार्टफोन के फीचर्स :
सैमसंग गैलेक्सी नोट 5 एंड्रॉइड के वर्जन 5.1.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 5.7 इंच की QHD सुपर-एमोल्ड स्क्रीन है, जो 1440x2560 पिक्सल रेजोल्यूशन डिस्प्ले क्वालिटी को सपोर्ट करती है। इसमें पावरफुल ऑक्टा-कोर Exynos 7420 प्रोसेसर है। जो फोर कोरटेक्स-A57 कोर्स 2.1GHz और फोर कोरटेक्स-A53 1.5GHz कपल्स के साथ आता है। इसके साथ, इसमें 4GB LPDDR4 रैम है।
सैमसंग गैलेक्सी नोट 5 में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। साथ ही, अपरचर f/1.9 भी रहेगा। सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल कैमरा है। ये स्मार्टफोन 32GB और 64GB इंटरनल मेमोरी वाले दो वेरिएंट के साथ आता है। हालांकि, इनमें माइक्रो SD कार्ड का स्लॉट नहीं होगा। सैमसंग के इस डिवाइस में 3000mAh पावर की बैटरी दी है।
ये स्मार्टफोन WPC और PMA यानी वायर और वायरलैस चार्जिंग फीचर्स के साथ आता है। कंपनी के मुताबकि इसमें फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो स्मार्टफोन को 2 घंटे में चार्ज कर देगी।
सैमसंग गैलेक्सी नोट 5 4G LTE कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। कंपनी का ऐसा दावा कि इसमें कैट 9 और कैट 6 मॉडम लगाए गए हैं, जिससे यूजर्स को ज्यादा तेज स्पीड मिलेगी। इसके साथ, इस स्मार्टफोन से यूजर्स सैमसंग पे की मदद से पेमेंट कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ का एडवांस वर्जन 4.2, वाई-फाई 802.11 a/b/g/n/ac, GPS/ A-GPS, माइक्रो USB 2.0 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। गैलेक्सी नोट 5 का डायमेंशन 153.2x76.1x7.6mm और वजन 171 ग्राम है।

0 comments:
Post a Comment