Youtube

पावरफुल mAh बैटरी वाले ये 10 स्मार्टफोन, देते हैं 2 दिन का लंबा बैकअप

स्मार्टफोन में हार्डवेयर और फीचर्स कितने भी अच्छे हों, लेकिन उसके बेहतर इस्तेमाल के लिए दमदार बैटरी का होना बहुत जरूरी होती है। मार्केट में अब 5000mAh और उससे भी ज्यादा पावरफुल बैटरी वाले स्मार्टफोन आ रहे हैं। तमाम कंपनियां बेहतर बैकअप के लिए स्मार्टफोन में ज्यादा mAh की बैटरी दे रही हैं। ऐसे में
Techhindi.net आपको उन 10 स्मार्टफोन के बारे में बता रहा है, जिनमें 3200mAh या उससे ज्यादा mAh की बैटरी है।

क्या होता है mAh : इसे milliampere-hour कहते हैं, जो किसी डिवाइस की बैटरी के चार्ज पावर को दर्शाता है। आसान शब्दों में एक बैटरी में कितनी इलेक्ट्रिकल चार्ज पावर है, ये mAh से पता चलता है। ये आंकड़ा जितना ज्यादा होगा, उतनी ही डिवाइस को ज्यादा पावर मिलेगी और बैटरी लंबे समय तक काम करेगी।

1). Sony Xperia Z2
बैटरी : 3200mAh

फीचर्स : सोनी का ये स्मार्टफोन 5.2 इंच स्क्रीन के साथ आता है, जो फुल HD (1080x1920 पिक्सल रेजोल्यूशन) डिस्प्ले क्वालिटी देती है। ये एंड्रॉइड के वर्जन 4.4.2 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जिसे 5.0.2 लॉलीपॉप से अपग्रेड किया जा सकता है। इसमें क्वालकॉम MSM8974AB स्नैपड्रैगन 801 क्वाड-कोर 2.3GHz Krait 400 प्रोसेसर के साथ 3 GB रैम दी गई है। फोन की इंटरनल मेमोरी 16GB है, जिसे माइक्रो SD कार्ड की मदद से 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में 20.7 मेगापिक्सल कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया है। वहीं, फ्रंट कैमरा 2.2 मेगापिक्सल है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो USB जैसे फीचर्स दिए हैं।

2). Philips W6610
बैटरी : 5300mAh

फीचर्स : फिलिप्स कंपनी का ये स्मार्टफोन 5 इंच स्क्रीन के साथ आता है, जो 540 x 960 पिक्सल रेजोल्यूशन डिस्प्ले क्वालिटी देती है। ये एंड्रॉइड के वर्जन 4.2 जैलीबीन ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें क्वाड-कोर 1.3GHz प्रोसेसर के साथ 1 GB रैम दी गई है। फोन की इंटरनल मेमोरी 4GB है, जिसे माइक्रो SD कार्ड की मदद से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया है। वहीं, फ्रंट कैमरा 1.2 मेगापिक्सल है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो USB जैसे फीचर्स दिए हैं।

3). Gionee M2
बैटरी : 4200mAh

फीचर्स : ये स्मार्टफोन 5 इंच स्क्रीन के साथ आता है, जो 480 x 854 पिक्सल रेजोल्यूशन डिस्प्ले क्वालिटी देती है। ये एंड्रॉइड के वर्जन 4.2 जैलीबीन ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें क्वाड-कोर 1.3GHz कोरटेक्स-A7 प्रोसेसर के साथ माली-400 GPU दिया है। स्मार्टफोन में 3GB रैम दी गई है। फोन की इंटरनल मेमोरी 4GB है, जिसे माइक्रो SD कार्ड की मदद से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया है। वहीं, फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो USB जैसे फीचर्स दिए हैं।

4). Micromax Canvas Power
बैटरी : 4000mAh

फीचर्स : ये स्मार्टफोन 5 इंच FWVGA स्क्रीन के साथ आता है, जो फुल 480x854 पिक्सल रेजोल्यूशन डिस्प्ले क्वालिटी देती है। ये एंड्रॉइड के वर्जन 4.4.2 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 1.3GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 512MB रैम दी गई है। फोन की इंटरनल मेमोरी 4GB है, जिसे माइक्रो SD कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया है। वहीं, फ्रंट कैमरा 0.3 मेगापिक्सल है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो USB जैसे फीचर्स दिए हैं।

5). Lenovo S860
बैटरी : 4000mAh

फीचर्स : ये स्मार्टफोन 5.3 इंच स्क्रीन के साथ आता है, जो HD (720x1280 पिक्सल रेजोल्यूशन) डिस्प्ले क्वालिटी देती है। ये एंड्रॉइड के वर्जन 4.2 जैलीबीन ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जिसे किटकैट से अपग्रेड किया जा सकता है। इसमें क्वाड-कोर 1.3GHz Cortex-A7 प्रोसेसर के साथ 2GB रैम दी गई है। फोन की इंटरनल मेमोरी 16GB है। हालांकि, इसमें माइक्रो SD कार्ड का स्लॉट नहीं है। स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया है। वहीं, फ्रंट कैमरा 1.6 मेगापिक्सल है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो USB जैसे फीचर्स दिए हैं।

6). Lenovo P780
बैटरी : 4000mAh

फीचर्स : लेनोवो का ये स्मार्टफोन 5 इंच स्क्रीन के साथ आता है, जो HD (720x1280 पिक्सल रेजोल्यूशन) डिस्प्ले क्वालिटी देती है। ये एंड्रॉइड के वर्जन 4.2 जैलीबीन ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें मीडियटेक MT6589 क्वाड-कोर 1.2GHz कोरटेक्स-A7 प्रोसेसर के साथ 1GB रैम दी गई है। फोन की इंटरनल मेमोरी 4/8GB है। इसे माइक्रो SD कार्ड की मदद से 32GB तक और बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया है। वहीं, फ्रंट कैमरा VGA है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो USB जैसे फीचर्स दिए हैं।

7). Xolo Q3000
बैटरी : 4000mAh

फीचर्स : ये स्मार्टफोन 5.7 इंच स्क्रीन के साथ आता है, जो फुल HD (1080x1920 पिक्सल रेजोल्यूशन) डिस्प्ले क्वालिटी देती है। ये एंड्रॉइड के वर्जन 4.2 जैलीबीन ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें मीडियाटेक MT6589 क्वाड-कोर 1.5GHz कोरटेक्स-A7 प्रोसेसर के साथ 2GB रैम दी गई है। फोन की इंटरनल मेमोरी 16GB है, जिसे माइक्रो SD कार्ड की मदद से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया है। वहीं, फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो USB जैसे फीचर्स दिए हैं।

8). Intex Cloud Power Plus
बैटरी : 4000mAh

फीचर्स : ये स्मार्टफोन 5 इंच स्क्रीन के साथ आता है, जो HD (1280x720 पिक्सल रेजोल्यूशन) डिस्प्ले क्वालिटी देती है। ये एंड्रॉइड के वर्जन 5.0 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 1.3Ghz क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2GB रैम दी गई है। फोन की इंटरनल मेमोरी 16GB है, जिसे माइक्रो SD कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में 12.1 मेगापिक्सल कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया है। वहीं, फ्रंट कैमरा भी दिया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो USB जैसे फीचर्स दिए हैं।

9). iBerry Auxus Nuclea N2
बैटरी : 3500mAh

फीचर्स : ये स्मार्टफोन 5.7 इंच स्क्रीन के साथ आता है, जो फुल HD (1080x1920 पिक्सल रेजोल्यूशन) डिस्प्ले क्वालिटी देती है। ये एंड्रॉइड के वर्जन 4.2 जैलीबीन ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 1.7GHz ऑक्टा-कोर मीडियोटेक MT6592 प्रोसेसर के साथ 2GB रैम दी गई है। फोन की इंटरनल मेमोरी 16GB है, जिसे माइक्रो SD कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया है। वहीं, फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो USB जैसे फीचर्स दिए हैं।

10). Asus Zenfone 6
बैटरी : 3300mAh

फीचर्स : आसुस ये स्मार्टफोन 6 इंच स्क्रीन के साथ आता है, जो HD (720x1280 पिक्सल रेजोल्यूशन) डिस्प्ले क्वालिटी देती है। ये एंड्रॉइड के वर्जन 4.3 जैलीबीन ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जिसे 5.0.2 लॉलीपॉप से अपग्रेड किया जा सकता है। इसमें डुअल-कोर 2GHz प्रोसेसर के साथ 2GB रैम दी गई है। फोन की इंटरनल मेमोरी 16/32 GB है, जिसे माइक्रो SD कार्ड की मदद से 64GB तक बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया है। वहीं, फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो USB जैसे फीचर्स दिए हैं।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.