Youtube

स्मार्टफोंस पर 50GB फ्री वन ड्राइव स्टोरेज लाएगा Intex

घरेलू हैंडसेट निर्माता Intex ने कहा कि यह Redmond आधारित IT की बड़ी कंपनी Microsoft के साथ पार्टनरशिप कर रहा ताकि दो वर्ष के लिए Microsoft के वनड्राइव के जरिए स्मार्टफोंस में 50 GB का क्लाउड स्टोरेज स्पेस दे सके।

कंपनी ने कहा, ‘Intex Smartphones में 16GB ROM और 2GB RAM के साथ वन ड्राइव प्रीइंस्टॉल्ड आएगा। Aqua Speed HD, Aqua Power Plus, Cloud Power Plus और Aqua Star II (16GB) सभी भविष्य में आने वाले मॉडल्स इस कंफिगुरेशन के साथ आएंगे। इसके जरिए यूजर्स आसानी से अपने महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स, फोटोज व अन्य फाइल्स को Intex स्मार्टफोन या अन्य किसी भी डिवाइसेज पर खोल सकेंगे। इनबिल्ट वनड्राइव एप के उनके फाइल्स को एक्सेस व शेयर करने के लिए केवल यूजर्स को अपने Microsoft अकाउंट में साइन इन करना होगा।

OneDrive की मदद से यूजर्स अपनी फाइल्स को किसी भी डिवाइस जैसे पीसी, मैक, टैबलेट या फोन से एक्सेस कर सकेंगे।

OneDrive के साथ यह असोसिएशन Intex यूजर्स को स्काइप भी ऑफर करेगा। फिलहाल देश में 11 प्रतिशत शेयर के साथ Intex घरेलू स्मार्टफोंस के बाजार में दूसरा सबसे बड़ा वेंडर है।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.