Youtube

IFA 2015: Samsung लेकर आया ‘Gear S2’ स्मार्टवाच

बर्लिन में चल रहे IFA 2015 इवेंट के दौरान Samsung ने अपने आधुनिक डिवाइस Gear S2 पर से पर्दा हटाया है।

यह स्मार्टवाच दो वैरिएंट्स— Gear S2 और Gear S2 क्लासिक में आया है। इन दोनों वैरिएंट्स को डिजायन के आधार पर बांटा गया है। कंपनी के अनुसार Gear S2, उपके निण् है जसे मॉडर्न डिजायन की इच्छा रखते हैं जबकि Gear S2 classic, उनके लिए है जो टाइमलेस डिजायन चाहते हैं।

Samsung Gear S2 में 1.2 इंच सर्कुलर डिस्प्ले 360×360 पिक्सल है और इसमें 302ppi की पिक्सल डेंसिटी है। यह 1GHz के डुअल कोर प्रोसेसर, 512MB RAM, 4GB इंटरनल मेमोरी, 250mAh की बैटरी से लैस है। इसका एक 3G वैरिएंट भी है जिसमें 300mAh की बैटरी लगी है।

कनेक्टीविटी के लिए इसमें NFC, Wi-Fi 802.11 b/g/n और ब्लूटूथ 4.1 है। IP68 सर्टिफाइड यह डिवाइस जल व धूल रोधी है। इसमें लगा Samsung का Tizen OS इसे बाजार में उपलब्ध अन्य स्मार्टवाच से अलग करता है। पुराने Samsung स्मार्टवाच से अलग यह Gear S2 अन्य एंड्रायड स्मार्टफोंस के साथ उपयुक्त है।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.