माइक्रोमैक्स की टेलीवेंचर्स Yu ने अपना नया लो बजट 4G स्मार्टफोन Yu Yunique भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत 4,999 रुपए तय की है। इतना ही नहीं, कंपनी ने इसके दो बैक कवर भी पेश किए हैं, जिसके साथ इसकी कीमत 5,499 रुपए है। यूजर्स के लिए इस स्मार्टफोन की पहली फ्लैश सेल 15 सितंबर को 12PM के बाद की जाएगी। इसके लिए ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील पर रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं।
Yu Yunique के फीचर्स :
Yu यूनिक एंड्रॉइड के वर्जन 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। साथ ही, इसमें कंपनी का अपडेट सायनोजेन 12.1 ऑपरेटिंग सिस्टम भी होगा। ये स्मार्टफोन 4.7 इंच स्क्रीन के साथ आएगा, जो HD (720x1280 पिक्सल रेजोल्यूशन) डिस्प्ले क्वालिटी देगी। साथ ही, ये 312ppi (पिक्सल पर इंच डेन्सिटी) भी देगी। स्क्रीन को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है। ये स्मार्टफोन 64-बिट 1.2GHz क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसस और 1GB LPDDR3 रैम के साथ आएगा। इसमें एड्रेनो 306 भी मौजूद होगा।
स्मार्टफोन की इंटरनल मेमोरी 8GB है, जिसे माइक्रो SD कार्ड की मदद से 32GB तक और बढ़ाया जा सकता है। Yu Yunique में 8 मेगापिक्सल ऑटोफोकस कैमरा f/2.0 अपरचर और LED फ्लैश के साथ दिया है। वहीं, फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल है। ये 83 डिग्री वाइड एंगल को कवर करता है। इसमें 3P लेंस और f/2.4 अपरचर दिया है। स्मार्टफोन में कैमरा के लिए जिओ-टैगिंग, फेस डिटेक्शन, HDR, पैनोरामा मोड भी दिए गए हैं।
Yu Yunique के फीचर्स :
माइक्रोमैक्स का ये स्मार्टफोन 4G (LTE) टेक्नोलॉजी TDD बैंड 40 (2300MHz) और FDD बैंड 3 (1800MHz) को सपोर्ट करता है। इसके साथ, कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, वाई-फाई हॉटस्पॉट, GPS, A-GPS, ब्लूटूथ 4.0, FM रेडियो, माइक्रो USB v2.0 के ऑप्शन भी मौजूद हैं। Yu Yunique में नॉन-रिमूवेबल 2000mAh Li-Po बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, ये 7 घंटे का टॉक टाइम और 271 घंटे का स्टैंडबाय बैकअप देगी।
इस स्मार्टफोन से लेनोवो के A2010 को टक्कर मिल सकती है, जो 4,990 रुपए में लॉन्च हुआ है। इस स्मार्टफोन में 1GHz क्वाड-कोर मीडियाटेक MT6735m प्रोसेसर दिया है। वहीं, 5 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के कैमरा हैं। यानी इसका लेनोवो A2010 का हार्डवेयर Yu यूनिक के तुलना में कम है।

0 comments:
Post a Comment