Youtube

Asus ने पेश किया सबसे तेज राउटर, देगा 2GBPS की स्पीड

स्मार्टफोन्स और कंप्यूटर बनाने वाली मशहूर कम्पनी एसुस ने दुनिया का सबसे तेज वाई-फाई राउटर पेश किया है। कंपनी ने इस राउटर को बर्लिन में आयोजित हो रहे टेक इवेंट आईएफए 2015 के दौरान पेश किया है। इस राउटर को आरटी-एसी5300 नाम से उतारा गया है।

अनोखा डिजाइन
एसुस के इस नए वाई-फाई राउटर में 8 डयूल बैंड एंटिना दिए गए हैं, जिनकी वजह से यह सबसे तेज स्पीड देने वाला राउटर बन जाता है। यह पहली पीढ़ी के ट्राइ बैंड राऊटर्स से 67 प्रतिशत ज्यादा तेज गति से इंटरनेट मुहैया कराता है।

500 मीटर तक है रेंज
कम्पनी के मुताबिक 8 पावरफुल एंटिना वाला यह राऊटर 500 मीटर पर स्थित डिवाइसेज तक इंटरनेट पहुंचाने में सक्षम है। यह राउटर 24 गीगाहर्त्ज के साथ 1जीबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट मुहैया कराने में सक्षम है। इसके अलावा इस अधिकतम स्पीड 2.167जीबीपीएस तक की जा सकती है।

4के कंटेंट भी देख सकते हैं
एसुस के इस नए वाई-फाई राउटर की एक और खास बात ये है कि इंटरनेट तेज स्पीड देने के साथ-साथ यह वाई-फाई की मदद से 4के क्वालिटी वाले कंटेंट भी दिखाने में समक्ष है।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.