Youtube

24 सितंबर को Xiaomi पेश करेगी Mi 4c स्मार्टफोन्स के दो नए वेरिएंट्स

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी श्याओमी ने अपने नए हैंडसेट Mi 4c के लॉन्चिंग तारीख का एलान कर दिया है। कंपनी इसे 24 सितंबर को पेश करेगी और 3 अक्टूबर को यह हैंडसेट मार्केट में लॉन्च कर दिया जाएगा।

एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इस हैंडसेट के दो वेरिएंट्स लॉन्च किए जाएंगे। एक 16 GB मेमोरी, 2 GB रैम के साथ और दूसरा 32 GB मेमोरी, 3 GB रैम के साथ। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि श्याओमी इस हैंडसेट के सिर्फ 1 लाख यूनिट्स ही तैयार करेगी। हालांकि, रिपोर्ट में ये नहीं बताया गया है कि दोनों वेरिएंट्सस के एक-एक लाख यूनिट्स तैयार किया जाएंगे या दोनों के मिलाकर 1 लाख यूनिट्स। इसकी जानकारी तो 24 सितंबर को ही मिल पाएगी।

बता दें कि कुछ समय पहले Oppomart वेबसाइट ने Mi 4c के 16 GB मेमोरी वेरिएंट को लिस्ट किया था। इसे 229 डॉलर (लगभग 14466 रुपए)  कीमत में लिस्ट किया गया था। कहा जा रहा है कि इसके 32 GB मेमोरी वेरिएंट की कीमत 3 से 5 हजार रुपए ज्यादा हो सकती है। श्याओमी के Mi 4 वेरिएंट को भारत में लॉन्च हुए लगभग 1 साल से ज्यादा समय हो गया है ऐसे में यूजर कंपनी के नए हैंडसेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.