Youtube

5.5 इंच डिस्प्ले, 13MP कैमरा, HTC ने लॉन्च किया डिजायर 728 स्मार्टफोन

HTC कंपनी ने अपने एक नए स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का नाम HTC डिजायर 728 है। कंपनी ने इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इसके अलावा कंपनी ने ये भी नहीं बताया है कि इस हैंडसेट को चीन के बाहर कब लॉन्च किया जाएगा।

क्या हैं फोन के फीचर्स-
यह हैंडसेट डुअल सिम सपोर्ट करता है। इसके अलावा यह एंड्रॉइड के लॉलीपॉप 5.1.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसके बाकी फीचर्स की बात की जाए तो फोन में 5.5 इंच का HD डिस्प्ले है जो 720*1280 पिक्सल्स रेजोल्यूशन क्वालिटी देता है।

कैमरा क्वालिटी की बात की जाए तो फोन में LED फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। दूसरी तरफ सेल्फी प्रेमियों के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

पावर की बात की जाए तो फोन में MediaTek कंपनी का MT6753 SoC ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। यह 1.3 GHz की स्पीड पर काम करता है। इसके अलावा इसमें 2GB रैम है।

HTC का यह हैंडसेट 16 GB इंटरनल मेमोरी के साथ आता है। इसके अलावा इसमें माइक्रो एसडी स्लॉट है जिसकी मदद से मेमोरी को 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 2800 mAh पावर की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह 3G नेटवर्क पर 21 घंटों का टॉकटाइम और 485 घंटों का स्टैंडबाय टाइम देता है।
इस स्मार्टफोन का वजन 153 ग्राम है और इसका डायमेंशन 157.9x77.84x7.87mm है। इसके अलावा कनेक्टिविटी की बात की जाए तो फोन में Wi-Fi, FM रेडियो, ब्लूटूथ, GPRS/ EDGE, GPS/ A-GPS, 3G, माइक्रो-USB जैसे ऑप्शन्स दिए गए हैं। यह 4G नेटवर्क के साथ कम्फर्टेबल है।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.