Youtube

Lava Pixel V2 लॉन्च, 13 मेगापिक्सल के कैमरे से लैस है ये बजट स्मार्टफोन

लावा ने सोमवार को अपना Pixel V2 स्मार्टफोन लॉन्च किया। इस स्मार्टफोन को Pixel V1 का लेटेस्ट वर्ज़न बताया जा रहा है जिसे जुलाई के महीने में लॉन्च किया गया था। इस हैंडसेट की कीमत 10,750 रुपये होगी। कंपनी ने बताया कि यह स्मार्टफोन 15 सितंबर से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिलेगा।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो पहली नज़र में लावा पिक्सल वी2 अपग्रेडेड डिवाइस नज़र आता है, खासकर कैमरा डिपार्टमेंट में। इस स्मार्टफोन में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।

प्राइमरी कैमरे में 1.4 माइक्रॉन पिक्सल साइज, एफ/2.0 एपरचर, 5पी लार्गन लेंस और ब्लू ग्लास के फिल्टर भी मौजूद है। डिवाइस में 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल फ्रंट कैमरा है। फ्रंट कैमरे में 1.4 माइक्रॉन पिक्सल साइज, एफ/2.4 एपरचर, 4पी लेंस के साथ एलईडी फ्लैश दिया गया है। स्मार्टफोन के कैमरा ऐप में वाइड एंगल सेल्फी, नाइट मोड, पिक फोकस, फेस ब्यूटी, इंटेलिजेंट मोड और जिफ मेकर जैसे मोड भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा कैमरे से 1080पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
लावा पिक्सल वी2 एक डुअल 4जी सिम डिवाइस है।

 यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा जिसके ऊपर स्टार ओएस 2.0 स्किन का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है जिसके ऊपर असाही ड्रैगनटेल ग्लास प्रोटेक्शन मौजूद है। स्मार्टफोन 1.3गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटीके6735 चिपसेट से पावर्ड है। इसके साथ मौजूद है 2जीबी का रैम और माली टी720 जीपीयू। पिक्सल वी2 की इनबिल्ट स्टोरेज 16जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन 4जी एलटीई कैट4. कनेक्टिविटी फ़ीचर को भी सपोर्ट करता है।

इस स्मार्टफोन में 2500एमएएच की बैटरी है और इसका वज़न 128 ग्राम है। पिक्सल वी2 फिलहाल आइसी व्हाइट और रॉयल ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। कंपनी ने बताया कि डिवाइस को प्रिज़्म ब्लू कलर वेरिएंट में अक्टूबर महीने तक उपलब्ध कराया जाएगा।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.