यूजर्स के बीच लगातार लोकप्रियता बढ़ाती जा रही माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने एक और फीचर जोड़ने की घोषणा की है। ट्विटर ने एप्पल यूजर्स के लिए 'हू टू फॉलो' फीचर की शुरुआत की है।
ट्विटर अब अपने खाताधारकों को ऐसे अन्य खाताधारकों तक पहुंचाएगा जिनसे उन्हें जुड़ना चाहिए। एक तरह से ट्विटर आपको कुछ तकनीकी आधार पर आपके विचारों से मेल खाते यूजर्स से जुड़ने की सलाह देगा। किसी के अकाउंट से जुड़ने की सलाह के इस काम के लिए ट्विटर आपकी हिस्ट्री और आपके फोन में दर्ज संपर्को का इस्तेमाल करेगा।
ट्विटर बना ब्रेकिंग न्यूज का बड़ा स्रोत
इस नए फीचर को सेंट्रल टाइमलाइन के दाएं तरफ रखा गया है। ट्विटर की ओर से कहा गया है कि अगर गलती से कभी आपको ऐसे किसी अकाउंट से जुड़ने की सलाह दी जाती है, जिसका निधन हो चुका है तो आप कंपनी की सपोर्ट टीम से संपर्क कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment