Youtube

Bugzilla से हैकर्स ने चुरायीं सूचनाएं: Mozilla


Firefox वेब ब्राउजर के निर्माता Mozilla ने कहा, हैकर्स ने इसके बग ट्रैकर ‘Bugzilla’ से सिक्योरिटी से जुड़ी सूचनाएं चुरा ली हैं और इसके उपयोग से Firefox यूजर्स पर हमला किया।

अपने ब्लॉग पोस्ट में Mozilla ने बताया कि जिस अकाउंट पर हैकर ने हमला किया, जानकारी मिलते ही कंपनी ने उसे तुरंत बंद कर दिया।

Mozilla ने कहा कि हैकर्स Bugzilla से प्राप्त सूचनाओं का उपयोग गलत कामों के लिए कर सकते हैं और इसकी मदद से सेंसिटिव फाइल्स सर्च कर उन्हें सर्वर पर अपलोड भी किया जा सकता है।

Firefox का एक वर्जन 27 अगस्त को रिलीज किया गया जिसमें कंपनी के सभी संवेदनशील सूचनाओं को फिक्स कर दिया गया जिसके बारे में हैकर्स को पता चल चुका था और जिसकी मदद से वे नुकसान पहुंचा सकते थे।

बग्स की ट्रैकिंग या सॉफ्टवेयर में एरर की ट्रैकिंग के लिए Bugzilla ओपन सोर्स टूल है।

Bugzilla अधिकांश रूप से पब्लिक है। Mozilla ने कहा कि इसने हैकर्स की सेंधमारी पर इंवेस्टिगेशन किया और संबंधित कानून अधिकारियों को नोटिफाई भी कर दिया।

साइबर सिक्योरिटी के उभरते खतरों को देखते हुए कंपनियों और सरकार को सिक्योरिटी प्लेटफार्म और सुरक्षित सॉफ्टवेयर मुहैया कराना होगा।
Mozilla के अनुसार हैकर्स ने लगभग 185 बग्स को ट्रैक किया था जो नॉन पब्लिक थे।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.