हेडफोन या इयरफोन पर गाने सुनने का अलग मजा होता है, लेकिन जब आप फैमिली या दोस्तों के साथ सफर कर रहे हैं तो बात हेडफोन या इयरफोन से नहीं बनती। ऐसे में स्पीकर बहुत जरूरी होते हैं। हालांकि, स्पीकर पपोर्टेबल होना चाहिए ताकि उन्हें लेकर आसानी से ट्रैवल किया जा सके। फोनब्वॉय (FoneBoy) ब्रांड के ऐसे ही पोर्टेबल स्पीकर आते हैं। ये बेहतर साउंड क्वालिटी के साथ पोर्टेबल भी हैं।
स्पीकर में क्या खास :
> पोर्टेबल फोल्डेबल स्पीकर
> एंप्लीफायर बिल्ट-इन
> मल्टी डिवाइस कनेक्टिविटी
> 1.25W X 2 स्पीकर
स्पीकर की कीमत : किसी भी प्रोडक्ट की कीमत उसकी क्वाविटी पर डिपेंड करती है। हालांकि, ये फोल्डेबल पोर्टेबल स्पीकर बेहतर क्वालिटी के होने के बाद भी 450 रुपए के हैं।
स्पीकर के फीचर्स : ये फोल्डेबल पोर्टेबल स्पीकर है। जो किसी बॉक्स के डिजाइन की तरह हैं। जब इसे ओपन किया जाता है तब ये फैल जाता है। इसमें दो स्पीकर लगे हुए हैं। फोनव्बॉय ब्रांड के ये स्पीकर बिल्ट-इन एंप्लीफायर के साथ आता है। यानी जब आप इसे किसी भी डिवाइस से डायरेक्ट कनेक्ट करेंगे इस्तेमाल में ला सकते हैं। ये स्मार्टफोन, टैबलेट, कमप्यूटर, लैपटॉप, CD प्लेयर, DVD प्लेयर, आईपॉड के साथ अन्य डिवाइस से कनेक्ट हो सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3.5mm का ऑडियो जैक दिया है। इतना ही नहीं, फोन को रखने के लिए इसमें एक ट्रे भी दी गई है।
इसमें 1.25W X 2 स्पीकर दिए हैं, यानी इसका कुल ऑडियो आउटपुट 2.50W है। कंपनी ने इसमें हेवी स्पीकर का इस्तेमाल किया है। जिसके चलते इसका कुल वजन 1.1 किलोग्राम है। पावर के लिए इसमें चार AAA साइज की बैटरी डाली जाती है। इसके टॉप पर ऑन/ऑफ का स्विच है। वहीं, पावर इंडिकेट करने के लिए LED भी दी गई है। इसमें एक हेडफोन जैक भी दिया गया है। वहीं, वॉल्यूम कंट्रोल के लिए व्हील दिया है। इस स्पीकर का डायमेंशन 21x13x7cm है। वहीं, मॉडल नंबर SP-101। कंपनी ने इसे पिंक, ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में लॉन्च किया है।

0 comments:
Post a Comment