माइक्रोमैक्स के साथ यूरेका और यूफोरिया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली कंपनी Yu ने अपना पहला YuPix प्रिंटर लॉन्च किया है। कंपनी ने इस कॉम्पैक्ट प्रिंटर की कीमत 6,999 रुपए तय की है। इस प्रिंटर की खास बात है कि ये एंड्रॉइड और iOS स्मार्टफोन के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है। यूजर्स इस प्रिंटर को अमेजन ई-कॉमर्स वेबसाइट से सोमवार से खरीद सकते हैं।
YuPix पॉकेट साइज प्रिंटर है, जो किसी भी इमेज को 60 सेकंड यानी एक मिनट में प्रिंट करेगा। इतना ही नहीं, जब इसे वाई-फाई या NFC (नियर फील्ड कम्युनिकेशन) के साथ कनेक्ट किया जाएगा, तो इसकी स्पीड 10 गुना ज्यादा तेज हो जाएगी। ये कलर प्रिंटर है, जो एंड्रॉइड और iOS डिवाइस के साथ पूरी तरह कम्फर्टेबल है। कंपनी का दावा है कि इस प्रिंटर में खास यूनिक कार्ट्रिज दी है, जो साफ करने की जरूरत नहीं होती। यूजर इस प्रिंटर से एक साथ 10 कॉपी प्रिंट कर सकता है। इतना ही नहीं, प्रिंटर वाटरप्रूफ है और फिंगरप्रिंट रेसिस्टेंट है।
इस कॉम्पैक्ट प्रिंटर से 2.1x3.4 इंच साइज की फोटो प्रिंट की जा सकती है। जिसका प्रिंटिंग रेजोल्यूशन 291dpi (डॉट पर इंच) है। ये डाय सब्लिमेशन टेक्नोलॉजी से फोटो प्रिंट करता है। इस प्रिंटर का डायमेंशन 2.99x6.01x0.94 इंच और वजन 273 ग्राम है। इसमें 750mAh की रिचार्जेबल बैटरी दी गई है। एंड्रॉइड यूजर्स इसके इस्तेमाल के लिए गूगल प्ले स्टोर से YuPix ऐप इन्स्टॉल कर सकते हैं।
कंपनी ने YuPix के लॉन्चिंग इवेंट में बताया कि इस प्रिंटर को खास एंड्रॉइड और iOS यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इस समय ऐसे प्रिंटर की डिमांड है, जिसे आसानी से यूजर पॉकेट में कैरी कर सके और जरूरत आने पर इस्तेमाल कर पाए। ऐसे में हमनें YuPix प्रिंटर पेश किया है। इसकी मदद से यूजर फोटो ही नहीं अन्य फाइल को भी प्रिंट कर सकता है। यूजर इससे 2.1x3.4 इंच का प्रिंट आसानी से कर सकते हैं। बर्लिन में चल रहे IFA 2015 ट्रेड शो के दौरान सोनी अपना कॉम्पैक्ट प्रोजेक्टर और आसुस कॉम्पैक्ट विंडोज 10 बेस्ड वीवोस्टिक PC पेश कर चुकी है।

0 comments:
Post a Comment