Youtube

अगस्त में लॉन्च हुए ये 10 गेम्स और ऐप्स आप कर सकते हैं USE

स्मार्टफोन यूजर्स की बढ़ती संख्या को देखते हुए हर महीने हजारों नए ऐप्स लॉन्च किए जाते हैं। इनमें से कई ऐप्स ऐसे भी होते हैं जिनके फीचर्स पहले से मौजूद ऐप्स में मिल जाएं। लेकिन कई ऐसे भी ऐप्स हैं जो आपके लिए यूजफुल हो सकते हैं। ऐसे मे Techhindi.net आपको बताने जा रहा है अगस्त महीने में लॉन्च हुए 10 ऐप्स के बारे में जिनके खास फीचर्स आपके काम आ सकते हैं।

1. YouTube Gaming
पिछले महीने यूट्यूब ने यूट्यूब गेमिंग ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद से यूजर्स अपने पसंद के चैनल और गेम्स आसानी से ढूंढ सकते हैं। ये ऐप पूरी तरह से फ्री और इस्तेमाल करने में आसान है।

इस ऐप को यूजर्स ने प्ले स्टोर पर 5 में से 4.4 रेटिंग दी है। खबर लिखे जाने तक इसे 6,255 लोगों ने रिव्यू किया है। इसे 10 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है। अगर आप भी इस ऐप का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसेक लिए आपके फोन में 4.1 से ज्यादा का एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम होना जरूरी है।

2. Webmaker
मोजिला ने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए वेबमेकर ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद से आप अपने फोन पर ही वेबपेज बना सकते हैं। इसके लिए जरूरी नहीं की आपको वेब डिजाइनिंग आनी ही चाहिए। लेकिन हां, आपको HTML और CSS की जानकारी जरूर होनी चाहिए।

यूजर्स ने Webmaker ऐप को 5 में से 4.2 रेटिंग दी है। इसे गूगल के प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। अगर आप इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए आपके फोन में 4.0 से ज्यादा का एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम होना जरूरी है।

3. Final Fantasy Portal App
अगर आप गेमिंग का शौक रखते हैं तो आपको Final Fantasy गेम्स के बारे में जरूर पता होगा। गेम लवर्स के लिए कंपनी ने पिछले महीने Final Fantasy पोर्टल ऐप लॉन्च किया है। इस पोर्टल पर यूजर्स को गेम से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स मिलते रहेंगे।

ये फ्री ऐप है और इसकी साइज 5.4 MB है। इसे डाउनलोड कर इस्तेमाल करने के लिए आपके फोन में 4.0 से ज्यादा का एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम होना जरूरी है। Final Fantasy Portal App को 5 में से 4.0 रेटिंग दी गई है।

4. Focus
कई सारे फन फीचर्स के साथ ये एक नया गैलेरी ऐप है। Focus ऐप की मदद से आप अपने फोन में आसानी से फोटोज ढूंढ सकते हैं। फोटो को तारीख के हिसाब से भी शॉर्टलिस्ट किया जा सकता है। इसमें आपकी फोटोज को सुरक्षित रखने के लिए कई सिक्युरिटी फीचर्स भी दिए गए हैं।

यूजर्स ने Focus ऐप को 5 में से 4.1 रेटिंग दी है। इसे गूगल के प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। अगर आप इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए आपके फोन में 4.1 से ज्यादा का एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम होना जरूरी है। इसकी साइज 9.8 MB है।

5. Framed
Framed एक नया पजल गेम ऐप है। इसमें एक शॉर्ट वीडियो क्लिप है जिसे आपको लॉजिकल ऑर्डर में अरेंज करना है। अगर आप ऐसा कर पाते हैं तो आप अगले लेवल पर जा सकेंगे नहीं तो आपको फिर से गेम स्टार्ट करना होगा।

इस ऐप को यूजर्स ने 5 में से 4.3 रेटिंग दी है। खबर लिखे जाने तक इस ऐप को 783 लोगों ने रिव्यू किया है। इसे 10 हजार से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है। अगर आप भी इस ऐप का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसेक लिए आपके फोन में 4.0 से ज्यादा का एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम होना जरूरी है। इसकी साइज 107 MB है।

6. Mirrativ
Mirrativ प्ले स्टोर पर नया ऐप है। इसकी मदद से आप अपने फोन का कोई भी कंटेंट ब्रॉडकास्ट कर सकते हैं। लोग इसे देख कर इस पर कमेंट भी कर सकते हैं। बता दें कि प्ले स्टोर में पहले से मौजूद Periscope जैसे ऐप्स भी स्ट्रीमिंग के लिए ही हैं लेकिन आप इन पर सिर्फ अपने फोन से खींचे गए फोटोज ही ब्रॉडकास्ट कर सकते हैं।

यूजर्स ने Mirrativ ऐप को 5 में से 4.0 रेटिंग दी है। इसे गूगल के प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। अगर आप इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए आपके फोन में 4.1 से ज्यादा का एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम होना जरूरी है। इसकी साइज 8.3 MB है।

7. Link Bubble Browser
इस ऐप के इस्तेमाल से आप अपने स्मार्टफोन में एक ऐप को इस्तेमाल करते हुए बैक ग्राउंड में किसी और ऐप को भी चला सकते हैं। यूजर्स ने Link Bubble Browser ऐप को 5 में से 4.3 रेटिंग दी है। इसे गूगल के प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।

अगर आप इसे डाउनलोड कर इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए आपके फोन में 4.1 से ज्यादा का एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम होना जरूरी है। इसे 5 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है।

8. KnockKnock App
इस ऐप को कॉलेज स्टूडेंट्स और यूथ को ध्यान में रखकर बनाया गया है। हालांकि, इसे कोई भी यूज कर सकता है। इसकी मदद से आप अपने आस पास के यूजर्स से कॉन्टैक्ट्स का लेन-देन कर सकते हैं।
इस ऐप को यूजर्स ने 5 में से 3.8 रेटिंग दी है। इसे 1 हजार से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है। अगर आप भी इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसेक लिए आपके फोन में 4.0 से ज्यादा का एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम होना जरूरी है। इसकी साइज 19 MB है।

9. Microsoft Translator
पिछले महीने माइक्रोसॉफ्ट ने एंड्रॉइड और iOS यूजर्स के लिए ट्रांसलेटर ऐप लॉन्च किया है। इसकी मदद से आप किसी भी शब्द या स्पीच को अपनी भाषा में ट्रांसलेट कर सकते हैं। यह 50 भाषाएं सपोर्ट करता है। यूजर्स इस ऐप को फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।
गूगल के प्ले स्टोर पर इस ऐप को यूजर्स ने 5 में से 4.3 रेटिंग दी है। इसे 1 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है। अगर आप भी इस ऐप का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसेक लिए आपके फोन में 4.3 से ज्यादा का एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम होना जरूरी है। इसकी साइज 6.1 MB है।

10. Snowball - Smart Notifications
अगर आप भी अपने फोन पर आने वाले नोटिफिकेशन्स से परेशान हैं और फोन को ऑफ किए बिना इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसके लिए प्ले स्टोर से Snowball - Smart Notifications ऐप डाउनलोड करें।
इसे 10 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है। अगर आप भी इस ऐप का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसेक लिए आपके फोन में 4.4 से ज्यादा का एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम होना जरूरी है। इसकी साइज डिवाइस के मुताबिक कदलती रहती है।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.