9 सितम्बर को Apple, iPhone के नए वर्जन iPhone 6s और iPhone 6s Plus को लांच करने जा रहा हैं. iPhone 6s को लेकर लोग उत्सुक नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी इस स्मार्टफोन के लांच को लेकर धूम मची हुई है.
IPhone के नए वर्जन से संबंधित कई फीचर्स की जानकारी लीक होने की खबर समय-समय पर सुनी जा सकती हैं और अब लीक हुई नई रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 6s और iPhone 6s Plus में फोर्स टच टेक्नॉलजी का इस्तेमाल किया गया है.
9to5Mac वेबसाइट ने दावा किया है कि iPhones के नए वर्जन में जिस फोर्स टच टेक्नॉलजी का इस्तेमाल किया गया है वो आने वाले समय की बड़ी टेक्नॉलाजी बनकर उभरेगी. या यूं कहना सही होगा कि यह नेक्सट जेनरेशन टेक्नॉलजी होगी.
iPhone 6s और iPhone 6s Plus में इस्तेमाल किए गए इस नए प्रेशर सेंसिटिव स्क्रीन को '3D टच' डिस्प्ले का नाम दिया गया है.
Apple वॉच और MacBook ट्रेकपैड में इस्तेंमाल की गई ये फोर्स टच टेक्नॉलजी टैप और प्रेस के बीच अंतर को पहचान लेती हैं. यानि यूजर ने टेप किया है या प्रेस डिस्प्ले अपने आप समझ सकता है.
गौरतलब है कि लांच होने वाले नए iPhone6 तीन लेवल के प्रेशर को सेंस कर सकते हैं- टेप, प्रेस और डीपर प्रेस.
इस टेक्नॉलजी को 3D Touch का नाम इसके तीन लेवल टच डिटेक्शन के कारण दिया गया है.
इस 3D टच को ध्यान में रखकर सॉफ्टवेयर डेवलपर्स आसानी से नए गेम्स और शार्टकट बना सकते हैं. जिससे कि इस बेहतरीन टेक्नॉलजी का फायदा यूजर्स को मिल पायेगा.
कुछ समय पहले लीक हुई खबर के मुताबिक इस टेक्नॉलजी का इस्तेमाल Apple Maps और Apple Music पर नए शार्टकट बनाने के लिए भी हो सकता है.
Apple Maps एप्लीकेशन में डीप प्रेश का इस्तेमाल डेस्टीनेशन सर्च के दौरान turn-by-turn डायरेक्शन के लिए किया जायेगा. वहीं Music एप्लिकेशन में फोर्स टच से नए ऑप्शन्स जैसे नया गाना जोड़ना, ऑफलाइन सेव कर पाना आसान हो जायेगा.
खबरें हैं कि फोर्स टच स्क्रीन को 12.4 इंच डिस्प्ले वाले iPad Pro में भी लाया जा रहा है, 9 सितंबर को होने वाले इवेंट में iPhone6s के साथ iPad Pro भी लांच होने की संभावना है.
iPhone लांच होनें में अब कुछ दिन ही रह गए हैं. एक बार स्मार्टफोन के लांच होने के बाद ही Apple इस बेहतरीन फोर्स टच टेक्नॉलजी के बारें में ज्यादा बता पायेगी.

0 comments:
Post a Comment